कोरीया

CG murder case: पीयूष डिसूजा हत्याकांड: चाकू से गोदकर 6 लोगों ने की थी हत्या, फरार आरोपी भी गिरफ्तार

CG murder case: आमखेरवा बिजली ऑफिस के पास चाकू मार कर पीयूष डिसूजा की एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों ने की थी हत्या, बिलासपुर भागने की फिराक में था आरोपी
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2024, 10:35 AM IST
CG murder case

मनेंद्रगढ़. CG murder case: एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के आमा खेरवा बिजली ऑफिस के पास 14 जुलाई रात 11 बजे पीयूष डिसूजा की हत्या (CG murder case) की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हत्या (Piyush Disouza murder case) का 6वां आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे अंबिकापुर से दबोच लिया। वह बिलासपुर भागने की फिराक में थे।

हम आपको बता दें कि 14 जुलाई की रात आमाखेरवा बिजली ऑफिस के पास आरोपियों ने पीयूष डिसूजा की चाकू मारकर हत्या (Murder to knife attack) कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 आरोपी के खिलाफ धारा 191(2),191(3), 190, 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। प्रकरण का 6वां आरोपी निखिल यादव घटना तिथि से ही फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी अंबिकापुर की तरफ है।

बिलासपुर भागने की तैयारी में था आरोपी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को फरार आरोपी (CG murder case) को पकडऩे रवाना किया गया। आरोपी अंबिकापुर से बिलासपुर भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने उसे अंबिकापुर से दबोच लिया। इसके बाद न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया है। हालांकि, कार्रवाई में मृतक के परिवारजनों ने कुछ अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका जताई थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी गिरफ्तार करने की कही थी बात

इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी हत्या (CG murder case) में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग रखी थी। कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कश्यप, एसआई सुनील तिवारी, अभिषेक पांडेय, इश्तियाक खान, भूपेंद्र यादव व जितेंद्र ठाकुर शामिल थे।

Updated on:
9 Aug 2024, 10:35 AM IST
Published on: