8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल काटने से मना किया तो युवक ने पेट और गले में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर कर दी हत्या

Knife Attack: शाम को बाल काटने (Hair cut) आरोपी ने कहा तो युवक ने कर दिया था मना, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद (Dispute) हुआ और चले गए अपने-अपने घर, कुछ देर बाद आरोपी सब्जी काटने वाला चाकू (Knife) लेकर पहुंचा और उतार दिया मौत के घाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 May 2022, 6:26 PM IST

Murdered by knife attack

Murder accused arrested

अंबिकापुर. Knife Attack: एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या (Murder) कर दी। हत्या का कारण सिर्फ ये था कि मृतक ने आरोपी के बाल काटने से मना कर दिया था। शनिवार की शाम गांधीनगर के मुक्तिपारा में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। लोग यही सोच रहे हैं कि इतनी छोटी बात पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम कैसे दे दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी की, इसी बीच आरोपी ने खुद सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय (Court) में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी दीपक टोप्पो 18 वर्ष बाल काटने का काम करता है। शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे मोहल्ले का ही इमलियानुस मिंज उर्फ बुतरू पिता बरनाबस 27 वर्ष ने उसे बाल काटने कहा। इस पर दीपक ने मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद (Dispute on hair cut) होने लगा।

विवाद बढऩे के बाद दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी और घर चले गए। कुछ देर बाद दीपक अपने घर से डंडा तो इमलियानुस सब्जी काटने वाला चाकू जेब में छिपाकर मुक्तिपारा शिवमंदिर के पास पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दीपक ने डंडे से इमलियानुस को मारा तो उसने चाकू से दीपक के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। पेट व गले में चाकू के गंभीर वार से दीपक वहीं ढेर हो गया। मोहल्लेवासियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: दो युवकों को रोड पर गिरा मिला 2 लाख रुपए का सेल्फ चेक, कैश कराने बैंक पहुंचे तो खराब निकली किस्मत


आरोपी ने किया सरेंडर
मोहल्लेवासियों की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकडऩे घेराबंदी की। पुलिस के दबाव को देखते हुए आरोपी ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: महिला ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म, एक को ले गए दूसरी को अस्पताल में छोड़ा, मौत के बाद हुआ ये


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, एएसआई संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, संतोष कश्यप, आरक्षक सतेंद्र दुबे, अमृत सिंह, अनिल सिंह व महिला आरक्षक जयंती बड़ा शामिल रहे।