कोरीया

Chirimiri OCM: चिरमिरी ओसीएम में भू-स्खलन और जहरीली गैस निकलने का खतरा, सडक़ मार्ग से आवागमन पर लगा बैन

Chirimiri open cast coal mines: एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में सडक़ मार्ग के नजदीक ही संचालित है ओपन कास्ट माइंस, ब्लास्टिंग के कारण व बारिश के मौसम में जगह-जगह पड़ गई है दरारें
3 min read
Chirimiri OCM
Chirimiri OCM, चिरमिरी ओसीएम में पड़ी दरारें, बंद कराया गया मार्ग (Photo source- Patrika)

चिरमिरी. एसईसीएल चिरमिरी ने ओपन माइंस प्रोजेक्ट (Chirimiri OCM news) के नजदीक से गुजरी सडक़ बड़ी बाजार से बरतुंगा पर भू-स्खलन और जहरीली गैस निकलने की आशंका के बाद आवागमन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इससे 3 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित होगी। खासकर एसईसीएल से अनुबंधित डीएवी स्कूल के 1200 से ज्यादा बच्चे-स्टाफ को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और एसईसीएल से सुरक्षित, सुविधाजनक वैकल्पिक सडक़ मार्ग उपलब्ध कराने सहित क्षतिग्रस्त सडक़ की मरम्मत करा जल्द आवागमन के लिए खोलने गुहार लगाई है। अंडरग्राउंड कोल माइंस में कई साल पूर्व ही आग लगी थी, वह अभी भी भीतर धधक रहा है। ऐसे में उक्त मार्ग के आस-पास जमीन से धुआं निकल रहा है।

Chirimiri OCM, कोल माइंस की जमीन से लगातार निकल रहा धुआं (Photo- Patrika)

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के चिरमिरी से बरतुंगा सडक़ मार्ग के नजदीक ओपन कास्ट माइंस संचालित है। ब्लास्टिंग सहित बारिश के मौसम में माइंस एरिया में जगह-जगह दरारें (Chirimiri OCM land sliding) पड़ गई है। लगातार बारिश से कुछ जगहों पर भू-स्खलन और गैस निकलने की जानकारी मिल रही है। इससे चिरमिरी से बरतुंगा जाने वाले मार्ग से गुजरना खतरनाक है।

एसईसीएल प्रबंधन ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर सडक़ मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, आवागमन करने के लिए नया रास्ता बनाया गया है। नए अस्थायी सडक़ से लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे करीब 3 हजार आबादी और डीएवी के विद्यार्थी सहित 1200 शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Chirimiri OCM, सडक़ मार्ग जिस पर आवागमन है प्रतिबंधित (Photo- Patrika)

फिलहाल बरतुंगा में कर्मचारी, व्यापारी सहित आम जनता का आवागमन होता है। मामले में स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और एसईसीएल (Chirimiri SECL) से सुरक्षित, सुविधाजनक वैकल्पिक सडक़ मार्ग उपलब्ध कराने सहित क्षतिग्रस्त सडक़ की मरम्मत करा जल्द आवागमन के लिए खोलने गुहार लगाई है।

Chirimiri OCM route: यह है नया सडक़ मार्ग

एसईसीएल प्रबंधन के मुताबिक, चिरमिरी से बरतुंगा जाने वाली सडक़ पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त है। जो आवागमन के लिए अत्यंत खतरनाक है। इसलिए इस सडक़ मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। आम जनता के आवागमन के लिए नया परिवर्तित मार्ग बनाया गया है। जो गांधी ग्राउंड से होकर फलवरिया नाला, कोठारी कॉलोनी से बरतुंगा पहुंचाएगा।

प्रबंधन ने आम जनता से कहा है कि अपनी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। फिलहाल खतरनाक सडक़ (Danger road) की लगातार निगरानी की जा रही है। विशेषज्ञों की सलाह के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त मार्ग आवागमन करने लायक होगा तो आगे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Chirimiri OCM, ओसीएम में लैंड स्लाइडिंग का खतरा (Photo- Patrika)

बंद कराया गया है चिरमिरी-बरतुंगा मार्ग

ओपन कास्ट माइंस चिरमिरी के सब एरिया मैनेजर अरुण कुमार चौहान का कहना है कि पहले अंडरग्राउंड माइंस थी, उस समय बहुत पहले से आग (Fire in under ground mines) लगी हुई है। अभी बारिश के कारण पानी का रिसाव होने के साथ अंदर चट्टानों के टूटने की आवाज आती है। चिरमिरी से बरतुंगा मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कराया गया है। बरतुंगा पहुंचने के लिए अलग वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। हालांकि, नए मार्ग से दूरी बढ़ी है, लेकिन सुरक्षित है।

Updated on:
09 Jul 2026 01:20 pm
Published on:
09 Jul 2026 01:20 pm