कोरीया

गांव में घुसे हाथियों ने पिता-पुत्र पर किया हमला, घर तोड़े तो ऐसे गुजरी कई परिवारों की रात

बहरासी-बाहीडोल में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, घायल पिता-पुत्र को मध्यप्रदेश के शहडोल अस्पताल में कराया गया भर्ती

3 min read
Villagers sleeping in Panchayat bhavan

बैकुंठपुर. बहरासी वनपरिक्षेत्र के ग्राम बाहीडोल में शनिवार की रात जंगली हाथियों के दल ने 5 घर को तोड़ डाला। इस दौरान पिता-पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया, वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। वहीं हाथियों ने घर में रखा धान सहित अन्य खाद्य सामग्री चट कर दिया।

पिता-पुत्र को गंभीर हालत में जनकपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर हाथियों के गांव में घुस आने व घर तोड़ दिए जाने से ग्रामीण रतजगा करने को विवश रहे। सरपंच द्वारा सभी को पंचायत भवन में रातभर ठहराया गया।

ये भी पढ़ें

स्कूल में घुसते ही चिल्लाकर बाहर भागने लगे बच्चे, शिक्षकों ने भीतर जाकर देखा तो फटी रह गईं आंखें

कोरिया जिले के केल्हारी परिक्षेत्र से जंगली हाथियों का दल बहरासी वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है। जिसमें ५ जंगली हाथी शामिल हैं। हाथियों के दल ने आधी रात को ग्राम बाहीडोल पहुंचकर 5 घर को तोड़ डाला और अनाज सहित अन्य खाद्य सामग्री को चट कर गए हैं। आधी रात को अचानक हाथी दल पहुंचने और घर तोडऩे से भयभीत ग्रामीण बाहर निकले।

इस दौरान हाथियों ने ग्रामीण चंद्रभान सिंह व उसके पुत्र के ऊपर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। मामले में ग्रामीणों की मदद से घायल को बहरासी उप स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने जनकपुर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की हालत का देखकर बेहतर उपचार कराने शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इनके घर ढहाए
- चंद्रभान सिंह
-गोपाल सिंह
-गुलाब सिंह
-देवशरण सिंह
-सुखरनिया बाई


धान की फसल चौपट, पंचायत भवन बना आशियाना
ग्राम पंचायत के सरपंच लल्ली सिंह, सचिव पवन सिंह, जगदीश प्रसाद हितकर की मदद से आधी रात को ही डरे-सहमे ग्रामीणों को एकत्रित कर पंचायत भवन में रखा गया है। इसमें महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंचायत भवन के हाल में दरी बिछाकर रात गुजारी और सुबह होने का इंतजार करते रहे।

जंगली हाथियों के दल के चलने के कारण खेत में धान की फसल चौपट हो चुकी है। रविवार की सुबह ग्रामीण अपने घर और खेत पहुंचे और बिखरे पड़े सामान को समेटने में जुट गए। वहीं सूचना पर वन अमला नुकसान का आंकलन रिपोर्ट बनाने में जुट गया है।

केलुआ-मुड़धोवा में तोड़े थे 5 घर
हाथियों के दल ने 3 दिन पूर्व वनपरिक्षेत्र केल्हारी के ग्राम पंचायत केलुआ-मुड़धोवा में 5 घर तोड़ डाले थे। इस दौरान डरे-सहमे ग्रामीण हर दिन स्कूल में रात गुजारने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार आधी रात को हाथियों का दल ग्राम मुड़धोवा पहुंचा। इस दौरान पांच घर को तोड़ा डाला और अनाज को खा गए।

इससे ग्रामीण डरे-सहमे हैं और रात को भोजन कर स्कूल में चले जाते हैं। मामले की सूचना पर वन विभाग के अमले ने वहां हाथी विकर्षण बेरिकेड लगाकर जंगल की ओर खदेडऩे का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

ऐसी है छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर की सड़क, इसे देखकर नेता प्रतिपक्ष ने भी तोड़ी चुप्पी
Published on:
28 Jul 2018 06:14 pm
Also Read
View All
Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’

CG News: छत्तीसगढ़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती, बाहर से हरा और काटने पर निकलता है पीला-लाल