कोरीया

2.50 लाख में जमीन का सौदा कर 50 हजार दिए एडवांस, फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

2 दिन तक घर के भीतर ही पड़ी रही लाश, बैलों को मृतक के घर पहुंचाने गया व्यक्ति तब खुला मामला, एक गिरफ्तार, 2 फरार

2 min read
Murder accused arrested
Murder accused arrested

बैकुंठपुर/खडग़वा. एक किसान करीब 30 साल से जमीन पर काबिज था। उसने उक्त जमीन का सौदा 2.50 लाख रुपए में तय किया था। 50 हजार रुपए एडवांस उसे दे दिए गए थे। इसी बीच 7 जुलाई को जमीन के 3 खरीदार जमीन का कब्जा लेने उसके घर पहुंचे और उसकी फावड़ा मारकर बेहरमी से हत्या कर दी।

गांव का ही एक ग्रामीण 9 जुलाई को जब मृतक के बैलों को पहुंचाने उसके घर तक गया तो भीतर उसकी लाश देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार दो आरोपी की तलाश कर रही है।


कोरिया जिले के खडग़वां थानांतर्गत ग्राम पंचायत छोटे साल्ही निवासी रूपनारायण की मक्का बाड़ी में 9 जुलाई को गांव के ही श्रीराम के दो बैल चरने पहुंच गए थे। इसके बाद रुपनारायण ने दोनों बैलों को उसके मालिक के घर पहुंचा दिया। उसने बैल मालिक को आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया।

जब उसने मकान के भीतर प्रवेश किया तो श्रीराम खाट पर चित पड़ा था और बगल में खून से सना फावड़ा रखा था। इसके बाद रूपनारायण ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। थाना प्रभारी शशिकांत टंडन की टीम अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई।

इस दौरान मृतक श्रीराम व लालसाय पनिका के बीच जमीन विवाद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल संदेही लालसाय को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

इस कार्रवाई में एएसआई आरएस मरावी, बीके सिंह, शंभू पोर्ते, चंद्रप्रसाद रत्नाकर, अशोक एक्का, सुरेश तिग्गा, अर्जुन पुरस्त, शिवदयाल जगत सहित अन्य शामिल थे।


वारदात को ऐसे दिया था अंजाम
आरोपी लालदास पनिका ने पुलिस को बताया कि विवादित जमीन का पट्टा उसके नाम पर था लेकिन 20-30 साल से श्रीराम काबिज था। श्रीराम ने जमीन दलाल अमर साय पनिका निवासी मोदीपारा व दलगंजन लोहार ग्राम नरसिंहपुर से मिलीभगत कर जमीन का 2.50 लाख में सौदा तय कर 50 हजार रुपए एडवांस लिया था।

जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए आरोपी लालदास पनिका, अमर दास पनिका, दलगंजन लोहार 7 जुलाई को ग्राम बड़े कलुआ से मोटरसाइकिल में सवार होकर ग्राम छोटे साल्ही खैरवारीपारा पहुंचे। इस दौरान तीनों ने श्रीराम की डण्डा व फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी।

Published on:
11 Jul 2018 06:14 pm
Also Read
View All
SECR Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 1376 करोड़ के प्रोजेक्ट में अवैध रेत का उपयोग, पहुंची खनिज विभाग की टीम, थमाया नोटिस

Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Minister Video Viral: सुशासन तिहार है तो क्या हुआ, आराम भी जरूरी है! मंत्री रामविचार नेताम ने टेबल पर रखे दोनों पैर, विधायक लेते रहे आवेदन