24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हर्षित का चयन, साउथ कोरिया में दिखाएगा हुनर

लगातार किए जा रहे शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सीधे दिया गया प्रवेश, तीसरी बार हुए हैं चयनित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Jul 2018, 4:49 PM IST

Harshit Ambasht

Harshit Ambasht

अंबिकापुर. साउथ कोरिया के ताइक्वांडो इंटरनेशनल चोसन यूनिवर्सिटी ग्वॉनजू द्वारा आयोजित वल्र्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अंबिकापुर के हर्षित अंबष्ट का चयन किय गया है। यह तीसरा मौका है जब हर्षित का चयन साउथ कोरिया में आयेाजित इस प्रतियोगिता में हुआ है।

हर्षित ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। उनका चयन होने से सरगुजा में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि हर्षित अंबष्ट नगर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं के छात्र हैं।

यह भी पढ़ें : साथियों के साथ देखने गया था धरती का सबसे बड़ा जानवर, दौड़ाया तो जान बचाने चट्टान से कूदा, लेकिन...


नगर के थर्ड डाउन ब्लैक बेल्टधारी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षित अंबष्ट का चयन लगातार तीसरे साल साउथ कोरिया में आयोजित वल्र्ड ताइक्वांडो चैंपियनिशप के लिए हुआ है।

साउथ कोरिया के ताइक्वांडो इंटरनेशनल चोसन यूनिवर्सिटी ग्वॉनजू द्वारा हर्षित के लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए साउथ कोरिया में होने वाले वल्र्ड चैंपियनशिप में भारत की ओर से सीधे एन्ट्री दी गई है। हर्षित अपने पुणे के कोच बालाकृष्णन भंडारी के साथ 14 जुलाई को मुंबई से साउथ कोरिया के आइचेन के लिए रवाना होगा।

यहां वह 15 से 25 जुलाई तक इंटरनेशनल ताइक्वांडो चोसन यूनिवर्सिटी में अपना प्रशिक्षण सत्र पूरा कर सियोल में आयोजित वल्र्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद 3 अगस्त को भारत वापस लौटेगा।

यह भी पढ़ें : बदला लेने के लिए हवस में अंधा हो गया था युवक, फिर एक दिन महिला के घर में घुसा, और...

हर्षित ने लगातार दो वर्ष से साउथ कोरिया में आयोजित वल्र्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर अब तक 4 मेडल हासिल किया है। इसके अलावा थाइलैंड, भूटान व नेपाल में भी हर्षित ने मेडल हासिल कर सरगुजा का नाम रोशन किया है।

हर्षित इस वर्ष अपना वेट और एज कैटेगरी चेंज कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। १४ वर्षीय हर्षित ओरियंटल पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 9वीं का छात्र है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग