24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश से एनएच हुआ लबालब, स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान, तेज हवा से गिरे पेड़

ग्राम पंचायत पटना आदर्श चौक से गुजरी सड़क नालियां जाम होने के कारण पानी में डूबी, लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:16 PM IST

Rain water on NH

Water in NH

पटना. कोरिया जिले में झमाझम हुई बारिश से ग्राम पंचायत पटना से होकर गुजरी एनएच-43 पानी से लबालब भर गया। बताया जा रहा है कि नालियां जाम होने के कारण पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिला और एनएच पर पूरा पानी जमा हो गया। इस दौरान स्कूलों की भी छुट्टी हो चुकी थी।

ऐसे में बच्चों को वहां से गुजरने में काफी परेशानी हुई। राहगीर भी परेशान रहे। चौक के पास के लोग दूर से ही यह नजारा देखते रहे। बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इधर चिरमिरी में तेज हवा के कारण कई पेड़ धराशायी हो गए।

मौसम में बदलाव होने के कारण सोमवार को 4 बजे अचानक मुसलाधार बारिश शुरू हो गई और करीब एक घंटे में आदर्र्श चौक पानी से लबालब भर गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पानी से डूब गया। ग्रामीणों का कहना है नालियों की साफ-सफाई नहीं होती है, जिससे बारिश का पानी भर जाता है और आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बारिश के कारण आदर्श चौक के नजदीक सरस्वती शिशु मंदिर व प्राइमरी स्कूल के बच्चे जूता व चप्पल हाथ में रखकर पानी से होते पार करते हंैं। कुछ साल पहले कचरा व मिट्टी से नाली जाम हो गया था।

बावजूद साफ-सफाई कराने और बारिश का पानी निकासी कराने कोई पहल नहीं की गई। बाजारपारा के वार्ड नंबर 20 भ_ीपारा में नाली जाम होने से बारिश व नाली का गंदा पानी घरों में घुसने लगा है।

अंधड़-पानी में पेड़ धरासायी, बाधित हो गया आवागमन
इधर कोरिया जिले के चिरमिरी में अंधड़ व बारिश के कारण मुख्य मार्ग हल्दीबाड़ी छह नंबर गोलाई के पास नीम का वृक्ष गिर जाने से आवागमन बाधित है। स्थानीय नागरिकों का कहना है क मनेन्द्रगढ़ और साजापहाड़ के बीच से गुजरी हाई टेंशन तार में अवरोध आ गया है और विद्युत विभाग की टीम सर्चिंग कर फाल्ट ढूंढ रही है।

निगम आयुक्त खजांची कुम्हार ने आपदा प्रबंधन प्रभारी चंद्रिका तिवारी को शिकायत स्थल का मुआयना करने और तत्काल राहत कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए। जिससे पेड़ को काट कर यातायात व्यवस्थित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग