कोरीया

Breaking News : परीक्षा हॉल में छात्रा कर रही थी घिनौना काम, पकड़ी गई तो महिला पर्यवेक्षक की कर दी पिटाई, गई जेल

पकड़े जाने के बाद छात्रा ने केंद्राध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों को दी खुली धमकी, रिपोर्ट के बाद पुलिस ने भेजा जेल
2 min read
FIR against girl student
FIR against girl student

सोनहत. कोरिया जिले के कटगोड़ी केंद्र में ओपन स्कूल की परीक्षा में एक महिला अभ्यर्थी नकल करती पकड़ी गई। महिला पर्यवेक्षक ने जब नकल सामग्री जब्त करने की कोशिश की तो उसने उससे गाली-गलौज शुरु कर दी। इसकी शिकायत महिला पर्यवेक्षक ने केंद्राध्यक्ष से कर दी।

जब केंद्राध्यक्ष दूसरी महिला पर्यवेक्षक को लेकर परीक्षा हॉल में पहुंचे और नकल सामग्री जब्त करवा ली तो छात्रा ने पर्यवेक्षक की पिटाई कर दी। उसने केंद्राध्यक्ष को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। मारपीट में पर्यवेक्षक को चोटें आई हैं। इसके बाद केंद्राध्यक्ष व महिला पर्यवेक्षक ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


कोरिया जिले के कटगोड़ी ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्र में बुधवार को 10वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा चल रही थी। कक्ष क्रमांक 11 में महिला पर्यवेक्षक वैशाली सिंह की डयूटी लगाई गई थी। इस दौरान पर्यवेक्षकने अचानक महिला परीक्षार्थी ममता को नकल करते देख लिया और तत्काल उससे पूछताछ कर नकल सामग्री जब्त करने की कोशिश की थी।

इस पर महिला परीक्षार्थी भड़क गई और पर्यवेक्षक को भला-बुरा कह दिया। मामले में पर्यवेक्षक ने तत्काल केन्द्राध्यक्ष भानू प्रताप यादव को सूचना दी। इस पर केन्द्राध्यक्ष ने दूसरी महिला पर्यर्वेक्षक स्वाति त्रिपाठी के साथ परीक्षा हाल में पहुंच कर पूछताछ की। इस दौरान स्वाती त्रिपाठी द्वारा नकल सामग्री के संबंध में पूछताछ किए जाने के दौरान परीक्षार्थी ने पर्यवेक्षक के साथ धक्का-मुक्की शुरु कर उसकी पिटाई कर दी।

इस दौरान पर्यवेक्षक को चोटें आई है। मामले में केंद्राध्यक्ष ने थाना में लिखित शिकायत कर दी। इससे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 232 आईपीसी एवं 9,10,11 परीक्षा अधिनियम 2008 के तहत महिला परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


परीक्षार्थी ने परीक्षा केंद्र के स्टाफ को भी धमकाया
जानकारी के अनुसार महिला परीक्षार्थी ने परीक्षा केंद्र के सभी स्टाफ को धमकी भी दी थी। मामले में केन्द्राध्यक्ष ने तत्काल शांति व्यवस्था बनाने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाया और सोनहत थाने में फोन कर थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी। परीक्षा खत्म होने के बाद केन्द्रध्यक्ष ने सोनहत थाने में लिखित शिकायत दी। इससे जांच करने एवं अन्य लोगों के बयान लिए जाने के बाद महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


थाने में की गई है शिकायत
परीक्षा हाल में महिला परीक्षार्थी द्वारा नकल किया जा रहा था, जिसे पर्यवेक्षक द्वारा पकड़ा गया तो पर्यवेक्षक से विवाद किया गया। इस दौरान मैं स्वयं एक अन्य महिला पर्यवेक्षक को लेकर कक्ष में गया था तो उसके साथ भी विवाद कर उसे धक्का-मुक्की की। इस मामले में थाना सोनहत में शिकायत की गई थी।
भानूप्रताप यादव, केन्द्राध्यक्ष ओपन परीक्षा केन्द, कटगोड़ी

Published on:
18 Apr 2018 07:18 pm