4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में घुसे भालू को पकडऩे 5 घंटे से रेस्क्यू जारी, प्रशासन-पुलिस व फॉरेस्ट की टीम कर रही मशक्कत- See Facebook Live

अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित धोबीपारा में सुबह घुसा था भालू, 5 घंटे से छिपकर बैठा है झाडिय़ों के पीछे, क्षेत्र में मचा हड़कंप
2 min read
Google source verification
Bear

Bear in city

अंबिकापुर. शहर के वार्ड क्रमांक 10 के धोबीपारा में सुबह कुछ लोगों ने भालू को देखा। यह देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान भालू एक घर की बाड़ी में घुस गया। यहां वह झाडिय़ों में छिपा बैठा है। सूचना पर प्रशासन-पुुलिस व वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा भालू को पकडऩे रेस्क्यू जारी है।

सुबह करीब 9.30 बजे भालू के उक्त क्षेत्र में घुसे होने की जानकारी लगी थी। करीब 5 घंटे से टीम उसे पकडऩे मशक्कत कर रही है। भालू को ट्रैक्यूलाइज करने बिलासपुर के कानन पेंडारी से एक्सपर्ट भी अंबिकापुर पहुंच रहे हैं।

जंगल से निकलकर एक भालू अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित धोबीपारा में घुस आया। यहां कुछ लोगों ने उसे देखा तो हो-हल्ला करने लगे। इसके बाद भालू इधर-उधर भागने लगा। इसी बीच वह धोबीपारा निवासी अनिमा प्रकाश के घर की बाड़ी में घुस गया। लोगों की चहलकदमी को देखते हुए वह झाडिय़ों में छिपकर बैठा है।

इसकी सूचना जब प्रशासन-पुलिस व वन विभाग को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंच गए। मौके पर सीसीएफ केके बिसेन, डीएफओ प्रियंका पांडेय, एसडीएम अजय त्रिपाठी, एसपी सदानंद कुमार, एडिशनल एसपी आरके साहू, सीएसपी आरएन यादव समेत काफी संख्या में पुलिस व वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं। उनके द्वारा भालू को पकडऩे रेस्क्यू चलाया गया। करीब 5 घंटे से भालू को पकडऩे रेस्क्यू जारी है।

कराई गई फेंसिंग, लगाए गए 2 पिंजड़े
डीएफओ के निर्देश पर भालू को पकडऩे बाड़ी के चारों ओर तार व प्लास्टिक की फेंसिंग कराई गई है। इसके अलावा 2 पिंजड़े भी लगाए गए हैं ताकि भालू वहां से निकलकर सीधे पिंजड़े में घुसे। भालू को आकर्षित करने पिंजड़े में केला, शहद व महुआ भी रखा गया है।

बुलाई गई ट्रैक्यूलाइजिंग टीम
भालू को बेहोश करने बिलासपुर के कानन पेंडारी से ट्रैक्यूलाइज टीम को भी बुलाया गया है। करीब 4 बजे तक टीम के पहुंचने की संभावना है। यदि भालू इस दौरान वहां से नहीं निकलता है तो उसे ट्रैंक्यूलाइज किया जाएगा।


सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
प्रशासन-पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा एहतियातन मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिस जगह पर भालू घुसा है वहां किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। केवल रेस्क्यू टीम अधिकारियों के निर्देश पर काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग