कोरीया

स्कूल परिसर में दो महीने से खराब हैंडपंप का सुधार कराया

Chhattisgarh News: विकासखंड मनेद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर स्थित मिडिल और प्राइमरी स्कूल में दो महीने से खराब हैंडपंप का सुधार कराया गया है।

less than 1 minute read
Oct 18, 2023
स्कूल परिसर में दो महीने से खराब हैंडपंप का सुधार कराया

बरबसपुर। Koria News: विकासखंड मनेद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर स्थित मिडिल और प्राइमरी स्कूल में दो महीने से खराब हैंडपंप का सुधार कराया गया है।

मिडिल स्कूल परिसर में एक नलकूप लगा है, जो दो महीने से खराब पड़ा था। मामले में शिक्षकों ने पीएचई विभाग को जानकारी दी थी। लेकिन दो महीने में नलकूप सुधार कराने कोई ध्यान नहीं दिया था। जिससे बच्चों को परेशानी हो रही थी। नागपुर प्राइमरी स्कूल में लगभग 45 बच्चे और मिडिल स्कूल में 74 बच्चे अध्यनरत हैं। मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। थाली धोने और पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले में मंगलवार को पीएचई विभाग ने मैकेनिक भेजकर सुधार कराया गया है। वहीं दूसरी ओर जल जीवन मिशन के तहत लगे नल से पानी नहीं मिल रहा है। जबकि मिडिल स्कूल परिसर में ही उप तहसील कार्यालय है। लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। पीने का पानी नहीं मिलने के कारण उप तहसील में आने जाने वाले ग्रामीणों को भी पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि नागपुर क्षेत्र में नलकूप बनाने वाले कोई मिस्त्री नहीं हैं। जब नलकूप खराब होता है तो शिकायत करने के बाद मनेंद्रगढ़, चिरमिरी या बैकुंठपुर से मिस्त्री बुलाया जाता है। जिसकी वजह से नलकूप कई महीनों तक खराब पड़ा रहता है।

Published on:
18 Oct 2023 03:03 pm
Also Read
View All
Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’

CG News: छत्तीसगढ़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती, बाहर से हरा और काटने पर निकलता है पीला-लाल