30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर गोड़पारा में सड़क बनाने की मांग, कई बार सौंप चुके हैं ज्ञापन

Koria News: विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर के वार्ड नंबर-1 गोड़पारा में सड़क बनाने की मांग उठ रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Oct 2023, 2:34 PM IST

Demand to build road in Nagpur Godpara Koria News

नागपुर गोड़पारा में सड़क बनाने की मांग, कई बार सौंप चुके हैं ज्ञापन

बरबसपुर। Chhattisgarh News: विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर के वार्ड नंबर-1 गोड़पारा में सड़क बनाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाई है। गोड़पारा वार्ड में लगभग 15 से 20 घर के लोग निवास करते हैं और 60 से 70 मतदाता हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ होने से परेशानी होती है और गर्मी के दिन में धूल उड़ने से हलाकान होते हैं।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा लड़ेंगी चुनाव

फिलहाल सड़क पर जगह-जगह गड्डे भी हो गए हैं। प्रधानमंत्री सड़क ग्राम हर्रा सड़क से लगभग सात मीटर दूर तक नहीं बन पाई है। ग्रामीण मोहन मरकाम ने बताया कि कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन सड़क के बारे में कोई जनप्रतिनिधि आज तक ध्यान नहीं दिया है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : बोले वोटर - उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता को करना होगा दूर