30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : बोले वोटर – उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता को करना होगा दूर

CG Election 2023 : उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में जाने वाले युवाओं की अपनी अलग आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 18 Oct 2023, 1:31 PM IST

बोले वोटर - उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता को करना होगा दूर

बोले वोटर - उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता को करना होगा दूर

जगदलपुर। CG Election 2023 : उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में जाने वाले युवाओं की अपनी अलग आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं हैं। विधानसभा चुनाव में इन्हीं को लेकर बस्तर का युवा अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। जरूरत और समस्या को लेकर विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों ने पत्रिका से अपने विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन शुरू फिर भी नहीं मिला निगम के कर्मियों को वेतन

1. बस्तर में उच्च शिक्षा पर जोर हो

बस्तर संभाग में उच्च शिक्षा के लिये छात्र छात्राओं को आज भी देश के अन्य प्रांतों पर निर्भर होना पड़ता है। यहां पर तकनीकी शिक्षा की कमी है। आईआईटी और एनआईटी जैसे उच्च शिक्षा की व्यवस्था हो। हमारा प्रत्याशी ऐसा हो जा बस्तर में शिक्षा को शिखर तक पहुंचाने में मदद कर सके। यहां के गरीब आदिवासी समुदाय के लिए उचित शिक्षा की व्यवस्था करा सके।

- चैत राम कश्यप, युवा मतदाता

2 स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो

बस्तर में आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। चाहे वह ग्रामीण स्तर हो या शहरी सभी जगहों पर स्वास्थ्य को लेकर आज भी कई वर्ग सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। हमारा प्रत्याशी ऐसा हो जो स्वास्थ्य सुविधा को लेकर गंभीरता से ध्यान दें। खासकर ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। एम्बुलेंस सुविधा से लेकर डॉक्टर्स की कमी दूर हो। इलाज के साधनों की कमी से यहां के मरीजों को बाहर जाकर इलाज कराना पड़ता है जिसे दूर कर सके।

- भुवनेश्वर बघेल, युवा मतदाता

यह भी पढ़ें : 7951 नए किसानों ने कराया पंजीयन, बढ़ा 3400 हेक्टेयर रकबा

3 स्थानीय को रोजगार दिलाए

बस्तर जिले में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। नगरनार स्टील प्लांट खुलने के बाद स्थानीय लोगों में रोजगार की उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन वह भी धूमिल दिखाई दे रहा है। हमारा प्रत्याशी ऐसा हो जो स्थानीय बेराजगार युवाओं के साथ खड़ा हो । हमारा प्रत्याशी रोजगार के लिये स्थानीय स्तर पर काम करे और गरीब आदिवासियों को रोजी रोटी की तलाश में बाहर पलायन न करना पड़े ।

- बामन राम पोयाम, युवा मतदाता

4. नालंदा परिसर के तर्ज पर हो पुस्तकालय

राजधानी रायपुर में स्थित नालंदा परिसर की तर्ज पर बस्तर में भी हाईटेक पुस्तकालय का निर्माण होना चाहिये। हमारा प्रत्याशी ऐसा हो जो बस्तर में नालंदा परिसर की भांति तेज गति के इंटरनेट और कंप्यूटर, बास्केटबाल कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम मशीन और स्टेशनरी से लैंस एक हाईटेक पुस्तकालय की स्थापना करा सके। बस्तर की एकमात्र यूनिवर्सिटी को एजुकेशन हब के रूप में पहचान दिला सके।

- हर्षिता घोष, युवा मतदाता