16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG Exam: जगदलपुर में हेलीकॉप्टर से पहुंचे नीट यूजी एग्जाम के पर्चे, छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में बनाए 127 केंद्र

NEET UG Exam 2026: पेपर लीक के बाद आयोजित होने वाली नीट यूजी के पर्चे अब हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कड़ी सुरक्षा के तहत यह व्यवस्था की है..

2 min read
Google source verification
NEET UG Exam 2026, chhattissgarh NEET UG Exam Update,

जगदलपुर में हेलीकॉप्टर से पहुंचे नीट यूजी एग्जाम के पर्चे ( Photo - patrika )

Chhhattisgarh NEET UG Exam 2026: प्रदेश के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस-बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए 21 जून को होने वाली नीट यूजी के पर्चे सोमवार को सेना के हेलीकाॅप्टर से जगदलपुर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच परचों को रखा गया है, ताकि लीक होने की आशंका न रहे। 3 मई को हुई परीक्षा लीक होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। छत्तीसगढ़ में नीट यूजी के लिए 19 शहरों में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिस दिन परीक्षा हो रही है, उस दिन योग दिवस भी है। मुख्य सचिव विकासशील ने सभी कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों को पहले ही परीक्षा प्रभावित न हो, इसलिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

NEET UG Exam 2026: 21 जून को योग दिवस भी

पत्रिका ने 15 मई को ही एनटीए द्वारा परीक्षा की तिथि 21 जून करने पर सवाल उठाए थे। जानकारों के अनुसार री-नीट 21 जून के बजाय किसी अन्य तिथि में होनी थी। ताकि योग दिवस के कारण परीक्षा प्रभावित न हो। प्रदेश के 10 सरकारी समेत 15 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2330 सीटें हैं। इन साल 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलने थे, लेकिन इस पर ग्रहण लगते नजर आ रहा है। दरअसल एनएमसी ने पांचों कॉलेजों के आवेदन को ही रिजेक्ट कर दिया है।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ा दी है चिंता

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में हजारों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। (NEET UG Exam) परीक्षा रद्द होने के बाद कई राज्यों से छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसे दुखद कदम उठाने की खबरें भी सामने आई हैं, जिसने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय परिवार, मित्रों, शिक्षकों या काउंसलर से खुलकर बात करें। उनका मानना है कि सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या और सही मार्गदर्शन ही इस कठिन दौर से बाहर निकलने का सबसे प्रभावी तरीका है।