कोरीया

यहां मरीज के परिजन भरवाते हैं एंबुलेंस में डीजल क्योंकि….

CG Koriya News: कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत की निधि से चार जिले में आवंटित 15 एंबुलेंस डेढ़ साल से दौड़ रही हैं। इधर कोरिया में 5 एंबुलेंस का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है।

2 min read
Mar 20, 2024
koriya.jpg

Koriya News: कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत की निधि से चार जिले में आवंटित 15 एंबुलेंस डेढ़ साल से दौड़ रही हैं। इधर कोरिया में 5 एंबुलेंस का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है। वहीं बाकी जिले में डीजल भरवाने का पेंच है। कई बार यह काम मरीज का परिवार करवाता है।

जानकारी के अनुसार तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में जून 2022 में कोरबा, कोरिया, एमसीबी व जीपीएम जिले के प्रत्येक विकासखंड में सांसद निधि से 15 एंबुलेंस दी गईं। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार व वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन में मरीजों को तत्काल राहत पहुंचाने एंबुलेंस चलने लगी। लेकिन उद्घाटन के बाद करीब एक साल आठ महीने बीत गए हैं।

कोरिया-एमसीबी (MCB) में चलने वाली पांच एंबुलेंस का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है। जिससे शासकीय पर्ची से बिना नंबर की एंबुलेंस को डीजल नहीं मिलता है। आरटीओ रजिस्ट्रेशन नहीं होने से बीमा भी नहीं करा रहे हैं। जिससे ड्राइवर भयभीत हैं और एंबुलेंस चलाने से इंकार कर दिया हैं। हालांकि संविदा ड्राइवर पर दबाव डालकर जबरन इसे चलाया जा रहा है।

सांसद निधि से मिली एंबुलेंस का आरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण ड्राइवर चलाने से भयभीत हैं। इधर कोरिया के सीएमएचओ ने सिविल सर्जन और बीएमओ को फरमान जारी कर दिया है। कि, जब तक आरटीओ कार्यालय में एंबुलेस का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। तब तक सिर्फ छत्तीसगढ़ के भीतर ही चलवाएं। छत्तीसगढ़ के बाहर किसी भी हाल में नहीं भेजे जाएं।

कोरबा 7, कोरिया 2, एमसीबी 3 जीपीएम 3 कुल 15

कुछ शासकीय एंबुलेंस का आरटीओ कार्यालय में पंजीयन नहीं है। मामले में सिविल सर्जन, बीएमओ सेानहत-पटना को निर्देश दिए गए हैं कि, जब तक आरटीओ में रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, तब तक छत्तीसगढ़ के भीतर ही एंबुलेंस चलाई जाए। -डॉ आरएस सेंगर, सीएमएचओ कोरिया

Published on:
20 Mar 2024 08:56 am
Also Read
View All
Judge Bungalow Theft Case: जज के बंगले से सोने-हीरे के ब्रेसलेट समेत 9 लाख की हुई थी चोरी, 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार