HPV vaccination: एचपीवी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- महिला, बेटियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए शुरू की गई है योजना
बैकुंठपुर. सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV vaccination) का शनिवार को एमसीबी जिले के खडग़वां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका वर्चुअल लॉन्ज किया। इसका खडग़वां सीएचसी में लाइव प्रसारण हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में खडग़वां प्रदेश का पहला टीकाकरण केंद्र बन गया है। इस अवसर पर खडग़वां क्षेत्र की 6 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। जिले में 14 वर्ष की 4 हजार बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
बता दें कि एमसीबी जिले का खडग़वां प्रदेश का पहला टीकाकरण (HPV vaccination) केंद्र बना है। जहां से इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 14 वर्ष की बालिकाएं इससे लाभान्वित होंगी। मितानिन बहनों एवं महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को इस अभियान की जानकारी है, लेकिन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों की महिलाओं तक जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। माताएं-बहनें वर्षों से इस बीमारी से जूझ रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रख ऐतिहासिक टीकाकरण योजना तैयार की गई है। 14 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण भविष्य में पोलियो की तरह इस बीमारी (HPV vaccination) को जड़ से समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। एक बच्ची के टीके की लागत लगभग 4000 रुपए है, जिसे सरकार निशुल्क उपलब्ध करा रही है। पूरा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को गर्भाशय एवं स्तन कैंसर (HPV vaccination) जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्त कराने के लिए संकल्पित है। यह अभियान उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। जैसे खसरा और पोलियो जैसी बीमारियों को टीकाकरण से नियंत्रित किया गया, वैसे ही सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध भविष्य में बड़ी सफलता दिलाएगी।
सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि महिलाओं की मृत्यु का एक बड़ा कारण कैंसर है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश स्तरीय टीकाकरण की शुरुआत खडग़वां से की गई है। इसमें लगभग 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। कैंसर जैसी बीमारी (HPV vaccination) में इलाज से अधिक बचाव महत्वपूर्ण है। जिले में चिन्हित 4000 बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
जिन बालिकाओं को टीका (HPV vaccination) लगा, उन्हें स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरण किया। इसमें अर्चना यादव, पूर्णिमा, रोशनी, अंकिता, मीनू सिंह और अंजना शामिल हैं।
इस दौरान धर्मपाल सिंह श्याम, रामप्रताप गुप्ता, रामलाल साहू, अभय जायसवाल, मुकेश जायसवाल, धनंजय पाण्डेय, जानर्धन साहू, रमेश जायसवाल, सतेंद्र साहू, सुनील सोनवानी, मालती यादव, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीआर भगत, उप संचालक इंद्रासान पैकरा, बीएमओ डॉ. मनीष प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।