Huge road accident: अलग-अलग 2 सडक़ हादसे में 3 लोगों की चली गई जान, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा, जबकि सीएमएचओ की बोर्ड लगी कार की भी दूसरे कार से हुई भिड़ंत
बैकुंठपुर. कोरिया में बाराती गाड़ी सहित 2 अलग-अलग सडक़ हादसे (Huge road accident) में 3 लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं 10 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना में बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो लौटने के दौरान ग्राम चेर के पास पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में जीपीएम सीएमएचओ की बोर्ड लगी कार की भिड़ंत दूसरी कार से हो गई। इसमें 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।
रविवार की रात करीब 12.35 बजे जूनापारा बैकुंठपुर में शादी होने के बाद बाराती लौट रहे थे। उसी समय ग्राम चेर में बाराती गाड़ी पलटने से 2 की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्कॉर्पियो में 6 युवक सवार होकर बारात से चिरमिरी लौट रहे थे। उसी समय गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट (Huge road accident) गई।
दर्दनाक हादसे में चिरमिरी सोनावनी निवासी आर्यन सोनवानी (22), कुलदीप सिंह (23) की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार चार अन्य लोग गंभीर (Huge road accident) रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सोनावनी चिरमिरी निवासी बिगन प्रसाद ने पुलिस (Huge road accident) को बताया कि घटनातिथि 19 अप्रैल को डोमनहिल चिरमिरी के विकास कुमार की बारात में मेरा बेटा आर्यन चिरमिरी से जूनापारा बैकुंठपुर गया था, जो रात करीब 12.35 बजे स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 16 सीपी 3708 में सवार होकर कुलदीप सिंह, अविश खान, चिन्टू साहू के साथ जूनापारा से चिरमिरी लौट रहा था।
चालक अकरम खान स्कॉर्पियो को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ग्राम चेर मुख्य मार्ग पर पलटा दिया। हादसे में सभी को गंभीर चोट लगी है। आर्यन एवं कुलदीप को इलाज (Huge road accident) कराने रात में ही जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों के सिर एवं शरीर में आई गंभीर चोट के कारण मौत हुई है। वहीं चालक अकरम खान एवं अविश खान का इलाज निजी अस्पताल बैकुंठपुर में चल रहा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास सोमवार दोपहर में एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। जीपीएम (गौरेला पेंड्रा मरवाही) सीएमएचओ की बोर्ड लगी लग्जरी कार अन्य कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ग्रामीण की मौत (Huge road accident) हो गई। गाडिय़ों में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मामले में ग्रामीणों और पटना पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया। जहां घायल 5 को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल (Huge road accident) को रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।