19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder case: 1 हजार रुपए के लिए इतना मारा कि हो गई मौत, भैंसा बिक्री के बाद उपजा था विवाद

Murder case: मारपीट से आई गंभीर चोट से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Murder case

Murder accused arrested (Photo- Patrika)

कुसमी। महज 1000 रुपए के विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम देवसराकला में भैंसा बिक्री को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसमें घायल वृद्ध की इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मारपीट से मौत (Murder case) की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी संजीत उरांव उर्फ संजीत भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवसरा कला निवासी धारी उरांव ने अपना भैंसा 16 हजार 500 रुपए में बेचने की इच्छा जताई थी, लेकिन गांव के आरोपी संजीत भगत (Murder case) ने उसे 15 हजार 500 रुपए में बिकवाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रही थी।

बताया गया कि धारी उरांव शराब के नशे में अक्सर आरोपी पर 1000 रुपए रख लेने का आरोप लगाता था। घटना 6 फरवरी की रात करीब 8 बजे की है। संजीत भगत (Murder case) अपने घर के बाहर सडक़ किनारे बैठकर खाना खा रहा था, तभी धारी उरांव वहां पहुंचकर फिर से पैसों को लेकर उलाहना देने लगा।

इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने हाथ में मौजूद थाली से वार कर दिया और धक्का देकर जमीन पर पटक कर पिटाई कर दी। गिरने से भी धारी उरांव को गंभीर चोटें (Murder case) आईं। रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान 21 फरवरी को धारी उरांव की मौत हो गई।

Murder case: मारपीट में आई चोट बनी मौत की वजह

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच आगे बढ़ाया। इसमें डॉक्टरों की रिपोर्ट पर यह बात सामने आई कि मारपीट से हुई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत (Murder case) हुई है। इसके बाद परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग