कोरीया

Huge road accident: एमसीबी में बड़ा सडक़ हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत

Huge road accident: केल्हारी-जनकपुर मार्ग पर दोपहर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार

2 min read
Young men dead body on the road (Photo Source- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के केल्हारी-जनकपुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 सगे भाई समेत 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Huge road accident) हो गई। इधर टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। युवकों का शव सांसद प्रतिनिधि द्वारा अपने निजी पिकअप वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों की परिजन में मातम पसर गया है।

एमसीबी जिले के केल्हारी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघरा निवासी अवधेश सिंह पाव एवं मोनू सिंह पाव पिता गुरु वचन सिंह पाव और श्याम सिंह पिता गोविंद सिंह गोड़ बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एमसीबी जिले के केल्हारी-जनकपुर मार्ग पर स्थित धनुहर नाले के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर (Huge road accident) मार दी।

ये भी पढ़ें

ACB arrested SI and ASI: एसीबी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, फरार एएसआई को भी दबोचा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार तीनों युवक सडक़ पर इधर-उधर जा गिरे और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत (Huge road accident) हो गई। तीनों का शव सडक़ पर पड़ा रहा। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस सहित जनप्रतिनिधियों को सूचना दी।

Dead body took on Pickup (Photo source- Patrika)

सूचना मिलते ही मौके आसपास के ग्रामीण पहुंचे। वहीं सांसद प्रतिनिधि शमीम अहमद ने अपनी पिकअप में बिना संकोच तीनों शवों को उठाकर केल्हारी सीएचसी पहुंचाया।

Huge road accident: परिजनों से मिले पूर्व विधायक

सडक़ हादसे में 3 ग्रामीण युवकों की मौत (Huge road accident) सूचना मिलते ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने संदीप, विमल, उदय सिंह, गुन्नी लाल एवं एसडीओपी से तत्काल चर्चा कर दुखी परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी वाहन चालक को शीघ्र पकडक़र कड़ी कार्रवाई करने मांग रखी।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Budget 2026: वित्त मंत्री ने पेश किया छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए सरगुजा को क्या-क्या मिला…

Published on:
24 Feb 2026 07:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर