कोरीया

हमर लैब: छह महीने बाद दोबारा काम शुरू हुआ, 90 प्रकार की जांच सुविधाएं मिलेगी

Koria News: जिला अस्पताल परिसर में छह महीने बाद हमर लैब का निर्माण दोबारा शुरू कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2023, 2:44 PM IST
Hummer Lab: Work started again after six months Koria News
कोरिया जिला अस्पाल का मामला

बैकुंठपुर। Chhattisgarh News: जिला अस्पताल परिसर में छह महीने बाद हमर लैब का निर्माण दोबारा शुरू कराया गया है। करीब 25 लाख की लागत से लैब बनने के बाद 90 प्रकार की जांच की सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि सारे उपकरण, स्टाफ मिलने पर 120 प्रकार की जांच की जाएगी।

जानकारी के अनुसार जुलाई 2022 में हमर लैब निर्माण व अधोसंरचना के लिए 25 लाख की स्वीकृति मिली है। मामले में जिला अस्पताल परिसर में पुराने लैब भवन को रेनोवेट कर हमर लैब के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। मामले में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम सौंपा गया है। करीब छह महीने से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ था। वर्तमान में दोबारा निर्माण प्रारंभ कराया गया है। हमर लैब बनने के बाद 120 प्रकार की नि:शुल्क जांच की सुविधाएं मिलेगी। हालांकि कुछ जांच कराने के लिए शुल्क देना होगा, जो बहुत कम रहेगा।

लैब में शुरुआत में खून, पेशाब, विटामिन, थायराइड, हार्मोंस सहित करीब 90 प्रकार की जांच की जाएगी। जिसे लैब उपकरण, स्टाफ सहित अन्य सुविधाएं बढ़ने के बाद क्षमता बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि पीएचसी, सीएचसी सहित जिला अस्पताल में बिना लैब जांच के बीमारी का इलाज संभव नहीं होता है। कई बार सामान्य बुखार समझकर इलाज करते हैं और लैब जांच होने पर मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड निकलता है। हमर लैब खुलने पर मरीजों को प्राइवेट पैथालैब में अधिक पैसा देकर जांच नहीं कराना पड़ेगा।

इन रोगों की होगी जांच, मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार हमर लैब बनने के बाद शुरुआत में करीब 90 प्रकार की जांच होगी। जिसमें ब्लड ग्रुप, डायबिटीज, लिवर, किडनी, यूरिन, जापानी इंसेफेलाइटिस, हेपेटाइटिस ए, बी, सी, हिमैटोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री, माइक्रो बॉयोलॉजी, सेरोलॉजी सहित अन्य जांच शामिल है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले कोरिया, मनेंद्रगढ़ सहित सूरजपुर, कोरबा के सरहदी इलाके के मरीजों को लाभ मिलेगा।

ठेकेदार को नोटिस तब शुरू हुआ निर्माण

ठेकेदार ने कुछ महीनों तक हमर लैब का निर्माण करने के बाद बंद कर दिया था। फिर करीब छह महीने तक लैब में किसी प्रकार का काम नहीं हुआ। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। अब हमर लैब का दोबारा निर्माण शुरू किया है। निर्माण पूरा होने में एक-दो महीने का समय लग सकता है। हमर लैब बनने के बाद जिला अस्पताल के लैब को भी शिफ्ट किया जाएगा।

लैब का निर्माण कार्य चल रहा है। बनने के बाद जांच की सुविधाएं मिलेंगी। - डॉ एके करण, सिविल सर्जन जिला अस्पताल कोरिया

Updated on:
18 Oct 2023, 2:44 PM IST
Published on: