कोरीया

मिनटों में ऐसे अकाउंट खाली कर देता था ये अंतरराज्यीय गिरोह, टारगेट पर था एमपी-यूपी व सीजी

चिरिमिरी पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार, ७९ हजार नकद बरामद, 14 एटीएम, 4 मोबाइल व 2 बाइक बरामद

2 min read
Interstate gang of ATM fraud
Interstate gang arrested

बैकुंठपुर. चिरिमिरी पुलिस ने एटीएम बदलकर अकाउंट खाली करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 78 हजार 700 रुपए नकद, 14 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल व दो बाइक बरामद किया गया है। गिरोह इतना शातिर था कि पुलिस को पकडऩे में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा।


एएसपी निवेदिता पाल ने बुधवार को चिरिमिरी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि हल्दीबाड़ी चिरिमिरी निवासी श्रवण ताम्रकार पिता स्व अर्जुन साव (54) ने 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें प्रार्थी ने बताया कि स्टेट बैंक ने नया एटीएम दिया था। जिसका पिन नंबर की जानकारी नहीं होने पर बैंक गया था। मामले में बैंक अधिकारी ने एटीएम में जाकर स्वयं पिन नंबर बनाने की जानकारी दी।

इससे नया एटीएम का पिन नंबर बनाने एटीएम गया। इस दौरान चार लड़के मिले। जिनसे पिन नंबर बनवाकर लौट गया था। अपने घर आने के बाद मोबाइल में एक मैसेज आया। जिसमें 2100 रुपए निकालने की जानकारी मिली। इस दौरान घबराकर अपना एटीएम कार्ड चेक किया, लेकिन वह बदल चुका था। आनन-फानन में बैंक पहुंचा और खाते की जानकारी ली। जिसमें सारा पैसा निकाल लिया गया था।

सीएसपी कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में विशेष टीम जांच शुरू की गई थी। इस दौरान मुखबिर से हल्दीबाड़ी के एक हॉटल में चार संदिग्ध के रुकने की सूचना मिली। मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर एटीएम बदलकर राशि निकालने की बात कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 50 हजार का सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत दुबे, ओमशंकर साहू,, शारदादीन मिश्रा, रविंद्र कुर्रे, हेमपाल सिंह, चंद्रसेन राजपूत, सुरेश गौड़, जय ठाकुर, भूपेंद्र यादव, दीपक सिंह, पुरुषोत्तम बघेल शामिल थे।


मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश में सक्रिय था गिरोह
एएसपी पाल ने कहा कि आरोपियों ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, रीवां, पन्ना, छतरपुर में एटीएम बदलकर ठगना स्वीकार किया है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद, जौनपुर, वाराणसी, रेनूकुट जिले में एटीएम बदलकर दर्जनभर लोगों से ठगी करने की बात कबूला है।


यहां भी एटीएम बदलकर ठगी की थी
- बैकुंठपुर निवासी शेख खलील का कार्ड बदलकर 1 नवंबर को आईडीबीआई एटीएम से 76 हजार रुपए निकाले।
-मनेंद्रगढ़ में तीन लोगों से एटीएम बदलकर 26 फरवरी को 30 हजार रुपए निकाले।
- चेचई शहडोल मध्यप्रदेश से 25 फरवरी को 20 हजार रुपए निकाले।


ये हैं आरोपी
रामजनम यादव पिता दया राम यादव (22), ग्राम ब्युर हंडिया जिला इलाहाबाद उत्तरप्रदेश, नवीन सिंह पिता कमलेश (25), विगहिया थाना हंडिया इलाबाद उत्तरप्रदेश, पुष्पराज सिंह पिता स्व अवधेश सिंह (26), विगहिया इलाहाबाद उत्तरप्रदेश, विकास शुक्ला पिता राजेश कुमार शुक्ला (19), विगहिया इलाहाबाद उत्तरप्रदेश।

Published on:
28 Feb 2018 08:12 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त

Wood smuggling in Koria: आधी रात फॉरेस्ट टीम ने देवगढ़ जंगल में की घेराबंदी, मिला अवैध लकड़ी से भरा उत्तर प्रदेश का ट्रक, तस्कर फरार

Mangalsutra Controversy: छत्तीसगढ़ की सरकारी योजना पर उठे सवाल! कुछ महीनों में ही खराब हुआ मंगलसूत्र, भड़कीं महिलाएं