18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक : अंधेरे में यमराज बनकर खड़े थे ट्रक-ट्रैक्टर, टकराने से बाइक सवार 4 की मौत

अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर ग्राम चांची के पास ट्रक से टकरा गए बाइक सवार 2 युवक, ईंट-भट्ठा जाने के दौरान ट्रैक्टर से टकरा गई बाइक

2 min read
Google source verification
Accident

Accident

अंबिकापुर. सरगुजा व बलरामपुर जिले में मंगलवार की रात 2 दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। दोनों सड़क हादसों में अंबिकापुर के 2 युवकों सहित 4 बाइक सवारों की मौत हो गई। पहली घटना में अंबिकापुर के 2 युवक की बाइक राजपुर से रुपए की वसूली कर लौटने के दौरान मुख्य मार्ग पर खड़े धान लोड ट्रक से टकरा गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना मणिपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बटुआबुड़ा में हुई। इसमें बाइक सवार 2 मजदूरों की बाइक सड़क पर अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसों में पुलिस ने ट्रक व ट्रैक्टर जब्त कर चालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


पहली घटना मंगलवार की रात 9.30 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर से लगे ग्राम चांची स्थित मुख्य मार्ग पर हुई। अंबिकापुर के केदारपुर भट्ठी रोड निवासी सिद्धार्थ ताम्रकार पिता दिलीप ताम्रकार 18 वर्ष की ब्रम्हरोड में थोक बर्तन की दुकान है। वह मंगलवार को राजपुर क्षेत्र में स्थित व्यापारियों से उधारी के रुपए वसूली करने मोहल्ले के ही मिंकू ताम्रकार पिता अनिरुद्ध साव 36 वर्ष के साथ गया था।

बाइक से वापस लौटने के दौरान दोनों राजपुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम चांची के पास पहुंचे ही थे कि अंधेरे में खड़े धान लोड ट्रक से टकरा गए। हादसे में दोनों का सिर ट्रक से टकराकर लहूलुहान हो गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची बरियों चौकी पुलिस ने पंचनामा पश्चात दोनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को दोनों युवकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


ट्रैक्टर से टकराकर 2 की मौत
दूसरी घटना अंबिकापुर के मणिपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बटुबाबुड़ा में मंगलवार की देर शाम 7.30 बजे हुई। उत्तरप्रदेश के साह बड़े साहपुर निवासी पप्पू प्रजापति गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बांकीपुर स्थित ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था। मंगलवार की देर शाम बांकीपुर निवासी श्रवण दास पिता चमरू दास 48 वर्ष अपनी बाइक से उसे छोडऩे ईंट-भट्ठा जा रहा था।

दोनों ग्राम बटुआबुड़ा के पास पहुंंचे ही थे कि अंधेरे में रास्ते में खराब पड़े ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 29 ए-0539 से टकरा गए। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची मणिपुर चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


बिना इंडिकेटर जलाए खड़े थे वाहन
दोनों सड़क दुर्घटनाओं में न तो ट्रक में इंडिकेटर जल रहा था और न ही ट्रैक्टर में। अंधेरे की वजह से दोनों बाइक सवारों को वाहन नहीं दिखे और दर्दनाक दुर्घटनाएं हो गईं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग