कोरीया

Breaking News: घर के पीछे युवक को तेंदुए ने मार डाला, 36 दिन में 2 महिला समेत 3 का किया शिकार

Leopard killed young man: तेंदुए के आतंक से थर्रा उठा कुंवारपुर-जनकपुर क्षेत्र, अरहर की फसल देखकर खेत से लौट रहा था युवक, घात लगाकर बैठे तेंदुए ने कर दिया हमला, घसीटकर ले गया जंगल की ओर, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम

2 min read
Leopard killed young man
Leopard

बैकुंठपुर. Leopard killed young man: वनांचल जनकपुर वनपरिक्षेत्र में रविवार की शाम को घर के पीछे ही बाड़ी में घात लगाकर बैठे खूंखार तेंदुए ने युवक को दबोच लिया। वह युवक को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया, इससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंची है। गौरतलब है कि पिछले 36 दिन में तेंदुए ने 2 महिला समेत 3 लोगों को मार डाला है। तेंदुए के आतंक से क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं। इधर वन विभाग तेंदुए को पकडऩे पिंजरे के भरोसे है।


एमसीबी जिले के जनकपुर वनपरिक्षेत्र के ग्राम कुंवारी निवासी रणदमन बैगा रविवार की शाम ५ बजे घर के पीछे स्थित बाड़ी में अरहर की फसल देखने गया था। वापस लौटते समय खूंखार तेंदुए ने युवक को दबोच लिया। जंगल में घसीटने के कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना के बाद फॉरेस्ट व वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम घटना स्थल देर शाम तक पहुंची। इस दौरान मृतक के शव को पीएम कराने जनकपुर सीएचसी भेजवाया गया। इधर तेंदुए के हमले में युवक की मौत होने की खबर से आसपास के ग्रामीण भयभीत हैं।


3 इंसानी व 2 गाय की जान ली, एक बालक हुआ था घायल
वनांचल कुंवारपुर व जनकपुर वनपरिक्षेत्र में पिछले ३६ दिन के भीतर खूंखार तेंदुए के हमले में तीसरी मौत हो चुकी है। इधर कांकेर से पहुंची वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की 4 सदस्यीय टीम 5 दिन से सिर्फ पंजों के निशान से खूंखार तेंदुए की पहचान करने की जुटी है।

हालांकि फॉरेस्ट टीम खूंखार तेंदुए को पकडऩे के लिए जनकपुर व कुंवारपुर में आधा दर्जन पिंजड़ा लगा रखा है। लेकिन तेंदुआ पिंजड़े में नहीं फंस रहा है।


युवक को मार डालने की है सूचना
ग्राम कुंवारी में शाम को तेंदुए के हमले में एक युवक की मौत की सूचना मिली है। मैं स्वयं सहित फॉरेस्ट टीम मौके पर रवाना हो गई।
उत्तम पैकरा, एसडीओ फॉरेस्ट जनकपुर

Published on:
15 Jan 2023 07:39 pm
Also Read
View All
SECR Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 1376 करोड़ के प्रोजेक्ट में अवैध रेत का उपयोग, पहुंची खनिज विभाग की टीम, थमाया नोटिस

Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Minister Video Viral: सुशासन तिहार है तो क्या हुआ, आराम भी जरूरी है! मंत्री रामविचार नेताम ने टेबल पर रखे दोनों पैर, विधायक लेते रहे आवेदन