8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Human Trafficking: जीजा आया था घर, 2 नाबालिगों को ले गया मुजफ्फरनगर, बेचने से पहले पहुंच गई पुलिस, साथी गिरफ्तार

Human trafficking in MCB: पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से 2 नाबालिगों को छुड़ाया, पुलिस मुख्य आरोपी की कर रही तलाश, बहला-फुसलाकर ले गया था साथ
2 min read
Google source verification
Human trafficking case

Human trafficking, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले की जनकपुर पुलिस ने मानव तस्करों (Human traffickers) के चंगुल से 2 नाबालिगों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। दोनों को परिचित व्यक्ति घर से बहला-फुसलाकर ले गया था। इसकी शिकायत एक नाबालिग के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसका जीजा उसका और पड़ोसी के बच्चे को ले गया है। दोनों को उत्तर प्रदेश के ले जाकर मजदूरी कराने के लिए बिक्री करने की तैयाारी थी। इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को मुजफ्फरनगर से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी जीजा फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

एमसीबी जिले के एक व्यक्ति ने जनकपुर थाने में 4 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसने बताया था किउसका नाबालिग पुत्र तथा पड़ोसी के पुत्र को उसके जीजा दलबीर बैगा बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। दोनों बच्चों को मेरठ ले जाने की बात सामने आई है। मामले में थाना जनकपुर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

थाना प्रभारी विजय सिंह (MCB police) ने विशेष टीम गठित की और मोबाइल लोकेशन और लगातार दबिश के जरिए बच्चों की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि दलबीर बैगा अपने साथी मनराज बैगा के साथ बच्चों को मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर ले गया है। पुलिस ने रात में ग्राम चरखर के पास आरोपी मनराज बैगा के कब्जे से दोनों नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में बच्चों ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर मंडी में मजदूरी कराने के लिए रुपए लेकर बेचने की योजना थी। इस खुलासे के बाद प्रकरण में मानव तस्करी सहित अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Human trafficking news: पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने गिरफ्तार मानव तस्कर (Human traffickers arrested) मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कुसमी थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुन्दौर निवासी मनराज बैगा पिता धिराई बैगा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी दलबीर बैगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। कार्रवाई में एएसआई किशन चौहान, संतोष सिंह, दीपक मिंज, गोविन्द साहू, सूर्य पाल सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग