कोरीया

Leopard seen in Nigam area: नगर निगम क्षेत्र में 3 शावकों के साथ घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, वन अमला कर रहा रात्रि गश्त

Leopard seen in Nigam area: वन विभाग द्वारा लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने कराई जा रही मुनादी, चिरमिरी नगर निगम के गेल्हापानी के रहवासियों ने तेंदुआ देखे जाने की दी खबर
2 min read
Leopard seen in Nigam area
Leopard (Photo- Patrika)

चिरमिरी पोड़ी। नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के गेल्हापानी इलाके में मंगलवार की रात तेंदुआ देखे जाने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ (Leopard seen in Nigam area) अपने 3 शावकों के साथ विचरण कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही वन अमला अलर्ट मोड में आ गया। फिलहाल वन अमला रात्रि गश्त कर तेंदुए पर नजर बनाए हुए है। वहीं मुनादी कराकर लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की समझाइश दी जा रही है।

वन अमले का कहना है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे गेल्हापानी रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां पंजा को देखकर तेंदुआ विचरण होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस जगह पर मादा तेंदुआ (Leopard seen in Nigam area) अपने 3 बच्चों के साथ देखी गई है।

गेल्हापानी और डोमनहिल से लगे घने जंगलों में तेंदुओं की संख्या (Leopard seen in Nigam area) बढ़ रही है। हालांकि अभी तक तेंदुए ने किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। मामले में वन विभाग ने क्षेत्र में मुनादी कराई है। ग्रामीणो को जंगल की तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Forest team roaming (Photo- Patrika)

गौरतलब है कि गेल्हापानी क्षेत्र में जंगली जानवरों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2015 में गेल्हापानी लक्ष्मण झरिया मार्ग पर भालू के हमले से गेल्हापानी में तीन, वर्ष 2017 में पल्थाजाम में हाथी के हमले में एक की मौत हुई थी। क्षेत्र में हिरण, मोर, जंगली सुअर, भालू, लकड़बग्घा सहित अन्य जंगली जानवर नजर आते हैं।

Leopard seen in Nigam area: तेंदुआ के पैरों के मिले हैं निशान

इस संबंध में चिरमिरी फॉरेस्ट रेंजर डीआर खेस्स का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पद चिन्ह से तेंदुआ (Leopard seen in Nigam area) ही है। आसपास मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Updated on:
05 Nov 2025 07:57 pm
Published on:
05 Nov 2025 07:57 pm