कोरीया

Limca world record: लिम्का बुक ऑफ World रेकॉर्ड होल्डर की टीम पहुंची कोरिया, साझा की 1980 में भीषण बाढ़ में फंसे परिवार की कहानी

Limca world record: टीम ने कोरिया कलेक्टर से की मुलाकात, कहा- विश्व शांति, विश्व पदयात्रा के दौरान टीम का एक साथी हो चुका है शहीद
less than 1 minute read
Limca world record
Limca book of world record holders team meet with Korea Collector (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर (Limca world record) की टीम विश्व शांति विश्व पदयात्रा कर कोरिया पहुंची। इस दौरान अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं डेंजर्स एडवेंचर्स स्पोट्र्स के सदस्य व पर्वतारोही गोविन्दा नन्द ने कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर से अपने अनुभव साझा किए और इस पदयात्रा के उद्देश्य बताए। कलेक्टर से उन्होंने 1980 में आए भीषण बाढ़ में फंसे अवध बिहारी लाल के परिवार की कहानी भी बताई।

दरअसल पदयात्रा की टीम (Limca world record) भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं की पूर्ति के लिए अभियान एवं जन जागरुकता कार्यक्रम कर रही है। यह विभिन्न जनपद की विश्वशांति विश्व पदयात्रा व रथयात्रा के माध्यम से अभियान चलाकर किया जा रहा है।

सदस्यों (Limca world record) का कहना है कि वर्ष 1980 से पहले आए भीषण बाढ़ में अवध बिहारी लाल का पूरा परिवार जलमग्न क्षेत्र में फंस गया था। उस भयावह आपदा में एक बरगद के पेड़ को पकडक़र कई घंटों तक संघर्ष किया। फिर रेस्क्यू टीम व सेना के जवानों ने उन्हें बचाया था।

इसी घटना ने पर्यावरण संरक्षण, वन एवं जल संरक्षण, सडक़ सुरक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरुकता के लिए जीवन समर्पित करने की प्रेरणा दी। यात्रा के दौरान टीम (Limca world record) का एक सदस्य अपने कर्तव्य पथ पर शहीद भी हो चुका है।

Limca world record: माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक भी की यात्रा

सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2018 में पदयात्रा के दौरान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक यात्रा कर टीम ने उपलब्धि अपने नाम की। साथ ही विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जनजागरुकता अभियान और स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है। कोरिया में टीम (Limca world record) ने विभिन्न कार्यक्रम में आम जनता को जागरूक किया।

Updated on:
27 Dec 2025 03:12 pm
Published on:
27 Dec 2025 03:12 pm