कोरीया

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Man climbed on tower: टावर पर चढ़े देख गांव में मच गई हलचल, मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मशक्कत के बाद उतारा नीचे

2 min read
Young man who climbed on tower (Photo- Patrika)

चिरमिरी। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद कुटुंब न्यायालय तक पहुंच गया था। शुक्रवार को कुटुंब न्यायालय मनेंद्रगढ़ ने अपना फैसला सुनाते हुए पति को उसके दोनों बच्चे को पत्नी के हवाले करने कहा। आदेश के परिपाल में उसने 2 बच्चे को उनकी मां के हवाले कर दिया। न्यायालय के इस फैसले से क्षुब्ध पिता 132 केवी हाईटेंशन टावर (Man climbed on tower) पर चढ़ गया। यह देख गांव में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पोड़ी थाने की पुलिस पहुंची। मामले में काफी समझाइश के बाद पुलिस की मदद से उसे नीचे उतरा गया।

एमसीबी जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साजापहाड़ निवासी बलराम सिंह और उसकी पत्नी देववती सिंह का कुटुम्ब न्यायालय मनेन्द्रगढ में प्रकरण चल रहा था। मामले (Man climbed on tower) में न्यायालय ने दोनों बच्चों को उसकी पत्नी देववती को सौंपने आदेश पारित किया। कोर्ट ने दोनों बच्चों को मां को अभिरक्षा में देने का आदेश देकर कहा कि प्रथम आधिपत्य मां का है।

ये भी पढ़ें

Big incident: नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत, गर्मी की छुट्टियां मनाने रायपुर से आई थी अंबिकापुर, बचाने उतरा मामा भी डूबा

शुक्रवार को चिरमिरी तहसीलदार के निर्देश पर दोनों बच्चों को मां देववती सिंह को सुपुर्द करने पुलिस पहुंची, जहां दोनों बच्चों को मां के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों को देववती सिंह के ले जाने के बाद युवक दुखी होकर शाम लगभग 6 बजे 132केवी हाईटेंशन टावर (Man climbed on tower) पर चढ़ गया।

Man on tower (Photo- Patrika)

इसकी स्थानीय निवासियों ने पोड़ी थाना में सूचना दी। आनन-फानन में पोड़ी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।

सीएसपी और तहसीलदार ने दी समझाइश

सूचना पर तहसीलदार समीर शर्मा एवं सीएसपी दीपिका मिंज ने भी मौके पर पहुंच कर युवक बलराम को समझाया। करीब 2 घंटे के बाद बिजली टावर (Man climbed on tower) से युवक को नीचे उतारा गया। फिर समझाइश देकर उसे परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह, सुरसेन तिर्की, मुमताज खान, अजय मिश्रा शामिल सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Man climbed on tower: क्षुब्ध होकर उठाया कदम

इस संबंध में पोड़ी थाना प्रभारी ओपी दुबे ने कहा कि कुटुंब न्यायालय के आदेशानुसार बच्चों को मां के सुपुर्द किया गया था। इस फैसले के बाद युवक बलराम बिजली के हाईटेंशन टावर (Man climbed on tower) पर चढ़ गया। उसे समझाइश देने के बाद नीचे उतारा गया और उसके परिजन को सुपुर्द किया गया है।

ये भी पढ़ें

Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिकाओं को कुचला, 1 की मौके पर मौत, दूसरी घायल
Published on:
26 Apr 2026 02:00 pm
Also Read
View All