25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिकाओं को कुचला, 1 की मौके पर मौत, दूसरी घायल

Road accident: टक्कर मारने के बाद ट्रक छोडक़र चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध, घायल शिक्षिका का इलाज जारी

2 min read
Google source verification
Road accident

Female teacher died in road accident (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। स्कूल जा रही 2 शिक्षिकाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर (Road accident) मार दी। इससे दोनों सडक़ पर जा गिरीं। हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करमडीहा स्कूल में पदस्थ शिक्षिकाएं रामकली मिंज (लैब सहायक) और रजनी केवट शनिवार सुबह स्कूटी से अपने विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों शिक्षिकाएं (Road accident) सडक़ पर दूर जा गिरीं।

हादसे में रामकली मिंज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रजनी केवट घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल शिक्षिका रजनी केवट को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका उपचार (Road accident) किया जा रहा है।

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन में कोहराम मच गया। वहीं स्कूल स्टाफ और छात्रों में भी गहरा शोक देखा गया। रामकली मिंज के निधन (Road accident) से क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक का माहौल है।

Road accident: ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोडक़र फरार हो गया। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी (Road accident) को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

सडक़ सुरक्षा की मांग

हादसे (Road accident) के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी संकेत व स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।