
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक(Photo Patrika)
CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जगदलपुर के धरमपुरा रोड पर एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
युवक का नाम दीपक विश्वकर्मा बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दे रही है। जानकारी के अनुसार युवक पारिवारिक कारणों से तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। युवक को भोपाल का निवासी बताया जा रहा है। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है और पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन की ओर से लगातार युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी चुनौती बनी रही।
आपको बता दे अभी हाल ही में दुर्ग भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक ने बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित बीएसएनएल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, निवासी सडक़ नंबर-6, मकान नंबर-3ए, टाउनशिप, नंदिनी नगर (दुर्ग) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक दिन पहले उसने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा दिया था, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में था। परिजन घर पर मौजूद नहीं थे और संभावित डांट के डर से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Updated on:
08 Apr 2026 01:25 pm
Published on:
08 Apr 2026 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
