कोरीया

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Illegal Sand Mining in Koria: कोरिया जिले के नौगई में रेत खनन-परिवहन को लेकर भाजपा नेताओं के दो गुटों में हुआ था विवाद, कार में जलाकर 3 लोगों को उतारा गया था मौत के घाट, खनिज विभाग ने पकड़ी दर्जनभर रेत लोड गाडिय़ां

3 min read
Illegal sand mining
Illegal sand mining, ड्रोन से निगरानी करती रायपुर खनिज विभाग की टीम (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया में रेत खनन-परिवहन (Sand mining and transporting) और वर्चस्व को लेकर ग्राम नौगई में भाजपा नेता समेत 3 लोगों की कार में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। ट्रिपल हत्याकांड (BJP leader murder case) के बाद खनिज विभाग की नींद टूटी है। रायपुर की राज्य स्तरीय खनिज उडऩदस्ता टीम ड्रोन लेकर कोरिया और एमसीबी जिला पहुंचीं। अब टीम ड्रोन के साथ कोरिया, एमसीबी सहित पड़ोसी जिले के नदी-नालों में रेत खनन और भंडारण स्थल की जांच कर रही है। इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने रेत खनन और परिवहन में लगी दर्जनभर गाडिय़ां जब्त की हैं। टीम का कहना है कि उनकी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता की संयुक्त टीम ने रविवार को रात नदियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रेत भंडारण करने वालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि खनिज संचालक रजत बंसल की निगरानी में केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता (Mining flying squad) की संयुक्त टीम पहुंची है।

टीम ने ड्रोन लेकर आधी रात तक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के तहसील केल्हारी में केवई नदी, पसौरी, घुटरा और हसदेव नदी का निरीक्षण किया। कोरिया में गेज सहित अन्य नदियों का ड्रोन से सर्वे किया गया। इस दौरान लाइसेंसी 2 अस्थायी रेत भण्डारण स्थलों की जांच की। मौके पर ड्रोन सर्वे (Drone survey of sand ghat) के माध्यम से रेत की मात्रा का मापन किया गया।

Illegal sand mining, खनिज विभाग ने की टीम रात में रेत भंडारण स्थल की जांच (Photo- Patrika)

साथ ही कोरिया सहित पड़ोसी जिले की नदी व रेत भंडारण स्थलों की जांच की जा रही है। वनांचल सहित पहुंच विहीन क्षेत्र एवं अवैध रेत उत्खनन क्षेत्रों का चिन्हांकन कर हाईटेक ड्रोन सर्वे से निगरानी की जा रही है। इससे अवैध रेत खनन एवं भंडारण पर नियंत्रण पर अंकुश लगाएंगे।

Vehicles seized with illegal sand: अवैध रेत लोड दर्जनभर गाडिय़ां पकड़ी

कोरिया में अवैध खनिज परिवहन करते एक मिनी हाइवा सहित 8 ट्रैक्टर को जब्त किया है। बैकुंठपुर और पटना क्षेत्र में गश्त के दौरान वाहनों को अवैध रूप से रेत एवं ईंट का परिवहन (Sand transporting) करते पकड़ा गया। खनिज टीम ने कुल 9 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया है।

Mining department, जब्त रेत से लोड ट्रैक्टर (Photo- Patrika)

इसमें वाहन सीजी 29 एसी 9874 मालिक संत जायसवाल, सीजी 16 सी क्यू 3389 मालिक राहुल ठाकुर, बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर मालिक बाबू खान, सोल्ड आयशर ट्रैक्टर मालिक गोरेलाल सिंह, बिना नंबर जॉन डियर ट्रैक्टर मालिक दिनेश साहू, बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर मालिक सलमान सिंह, बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर मालिक जगदीश साहू, बिना नंबर के २ आयशर ट्रैक्टर मालिक मो रिजवान खान शामिल हैं।

मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी ने कहा कि अवैध खनिज कारोबार पर कड़ी नजर है। नियम तोडऩे वालों पर होगी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टीम में हमारे स्टाफ नहीं

इस संबंध में एमसीबी जिला खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा (MCB mining officer) का कहना है कि रायपुर से केंद्रीय उडऩदस्ता टीम कार्रवाई कर रही है। कहां-कहां छापामारी और कार्रवाई की है, इसकी हमें जानकारी नहीं है। उसमें जिले के स्टाफ भी नहीं हैं।

Published on:
22 Jun 2026 06:49 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त