18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में कार में जलाकर की गई थी भाजपा नेता, उनके शिक्षक भाई और एक अन्य रिश्तेदार की हत्या, गांव में धारा 163 है लागू, क्षत्रिय समाज ने सीएम, कलेक्टर और एसपी से की ये मांगें

3 min read
Google source verification
BJP leader murder case

BJP leader funeral, शवों का अंतिम संस्कार करने जाते परिजन व गांव के लोग (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में रेत खनन व परिवहन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। इसमें गांव के ही 2 रसूखदार भाजपा नेताओं के बीच 16 जून की रात ऐसी ठनी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों को नृशंस तरीके से मौत (BJP Leader murder in Koria) के घाट उतार दिया। बैकुंठपुर के महलपारा निवासी भाजपा नेता व सोनहत के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, उनके चचेरे भाई शिक्षक नागेंद्र सिंह व रिश्तेदार बिरेंद्र सिंह को कार में जलाकर तथा फरसे से हमला कर भाजपा नेता मनोज तिवारी व उनके परिवार के सदस्यों ने मार डाला। गुरुवार को तीनों की एक साथ अर्थी उठी।बैकुंठपुर के चेर मुक्तिधाम में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। इधर मृत भाजपा नेता के परिजनों ने आरोपियों का एनकाउंटर करने तथा सीबीआई जांच की मांग की है। गांव में धारा 163 लागू की गई है।

सोनहत ब्लॉक के ग्राम नौगई में फॉच्र्यूनर कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जलेे 3 शवों (BJP leader murder to burnt in car) का गुरुवार को बैकुंठपुर के चेर मुक्तिधाम में गममीन महौल में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान क्षत्रिय समाज सहित विभिन्न समाज व संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जहां लोगों की आंखें नम हो गई। क्षत्रिय समाज के लोग वीभत्स घटना को लेकर आक्रोशित हैं।

मामले में मुख्यमंत्री, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें ग्राम नौगई पुलिस थाना सोनहत में हुए जघन्य हत्याकांड के सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने, पूरी घटना की सीबीआई जांच (Demand to CBI investigation) कराने मांग रखी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम नौगई निवासी त्रिपाठी परिवार ने विवाद का समाधान करने के लिए घर बुलाकर योजना बना वाहन को मिनी हाइवा वाहन से ठोकर मारकर जिन्दा जलाने (BJP Leader Lalla Singh murder case) की नियत से वाहन सहित सवार लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें 3 की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए गए हैं, जहां वे जीवन और मौत के बीच पड़े हैं।

त्रिपाठी परिवार के हैं कई अवैध कारोबार

क्षत्रिय समाज का कहना है कि आरोपी पक्ष त्रिपाठी परिवार कई अवैध कारोबार का भी संचालन करता है। वह बाहुबल पर अवैध कारोबार करने वाला परिवार है, जो रेत उत्खनन (Illegal sand mining) के अवैध कारोबार में भी संलिप्त है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। जिला सहित क्षेत्र में आकोश का माहौल है।

BJP leader brutal murder: आंदोलन की दी चेतावनी

क्षत्रिय समाज की ओर से कहा गया है कि त्रिपाठी परिवार ने लाठी, डंडा, फरसा, गैंता, फावड़ा से भी जान लेने की नीयत से मारपीट की। घटना (BJP leader murder case in Naugai) में कुछ रेत माफिया के साथ अन्य ऊंची पहुंच रखने वालों की संलिप्तता भी है।

यह साधारण घटना नहीं, अपितु जघन्य हत्याकांड है। मामले की सीबीआई जांच कराकर षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। आरोपियों की 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व समाज के लोग आंदोलन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग