कोरीया

Murder case: जिस रेत घाट पर 2 पुलिस जवानों ने बेलचा मारकर की थी युवक की हत्या, वहां अब पसरा सन्नाटा

Murder case: हत्या के बाद से मध्यप्रदेश के दोनों पुलिस जवान हैं फरार, जबकि तीसरा आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार, पुलिस कर रही है तलाश

2 min read
Sand mines in Pachauri village (Photo source- Patrika)

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बॉर्डर से गुजरी केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पसौरी स्थित बरने नदी में 3 मार्च को रेत खनन करने के दौरान शहडोल के 2 पुलिसकर्मी समेत 3 लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की बेदम पिटाई की थी। इसके बाद उसके सिर पर बेलचा मारकर हत्या (Murder case) कर दी गई थी। हत्या करने के बाद पुलिस वाहन छोडक़र तीनों फरार हो गए थे। हत्या के तीसरे दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दोनों पुलिस जवान अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इधर घटना के बाद अवैध रेत रेत खनन स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला अंतर्गत केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पसौरी में 3 मार्च को रेत घाट पर ट्रैक्टर ड्राइवर युवक की हत्या (Murder case) की गई थी। रिपोर्टकर्ता ग्राम पसौरी निवासी संतोष (30) ने पुलिस को बताया था वह और उसके अन्य साथी मजदूर डूमरघाट बरने नदी से रेत लाने ट्रैक्टर लेकर गए थे। उसी दौरान मध्यप्रदेश क्षेत्र से आए 3 व्यक्ति (दो पुलिस जवान, एक सिविल) मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें

Obscene photo upload: सोशल मीडिया पर अपलोड किया युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, बना रहा था शादी का दबाव

उन्होंने रेत परिवहन को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। बातचीत के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होने के बाद ट्रैक्टर चालक सोनू चक्रधारी की पहले डंडे से तीनों ने बेदम पिटाई की थी। इसके बाद बेलचा से सिर पर प्रहार (Murder case) किए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में केल्हारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Young man dead body (Photo- Patrika)

केल्हारी थाना में शहडोल पुलिस के 2 जवान सहित 3 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद दरसिला चौकी प्रभारी लाइन अटैच और आरोपी 2 जवान निलंबित (Murder case) कर दिए गए हैं। निलंबित एवं फरार शहडोल पुलिस के 2 जवानों की केल्हारी पुलिस दो सफ्ताह से खोजबीन कर रही है।

प्रधान आरक्षक व आरक्षक दो सफ्ताह से फरार

केल्हारी पुलिस ने 2 पुलिस जवान सहित 3 के खिलाफ धारा 103(1), 296, 308(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कया है। मामले (Murder case) में पुलिस ने एक आरोपी शहडोल निवासी मधु जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शेष दो आरोपी को गिरफ्तार करने 2 सफ्ताह से लगातार प्रयास जारी है।

Police on the spot (Photo- Patrika)

Murder case: ये हैं तीन आरोपी

  • नितिन शुक्ला, प्रधान आरक्षक चौकी दरसिला थाना जैतपुर शहडोल (मप्र)
  • राजू प्रजापति, आरक्षक चौकी दरसिला थाना जैतपुर शहडोल (मप्र)
  • मधु जायसवाल, निवासी दरसिला थाना जैतपुर शहडोल (मप्र)

शहडोल एसपी का है ये कहना

शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि घटना (Murder case) के बाद दरसिला चौकी प्रभारी राजकुमार ठाकुर को लाइन अटैच किया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक नितिन शुक्ला व आरक्षक राजू प्रजापति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज होने पर निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Weather updates: सरगुजा में मौसम विभाग का अलर्ट! तेज आंधी, बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगीं हवाएं

Published on:
15 Mar 2026 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर