कोरीया

भाजपा की चुनाव प्रचार में लगी पिकअप ने पत्नी के सामने पति को लिया चपेट में, प्रचार से ही लौट रहा था दंपती

पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध, चुनावी रैली में शामिल होकर घर लौट रहे थे पति-पत्नी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 5:13 PM IST
Accident
Accident

बैकुंठपुर. भाजपा की चुनाव प्रचार रैली में शामिल तेज रफ्तार पिकअप ने एक ग्रामीण को टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


कोरिया जिले के ग्राम पंचायत भांड़ी निवासी विमल बाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम भांडी स्कूलपारा में रहती हैं और घर गृहणी का काम करती हैं। घटना तिथि 11 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे पड़ोस की महिला ने रैली में चलने कहा था। इसके बाद मैं व मेरे पति भांडी चौक के पास आये थे।

इस दौरान भाजपा की चुनावी रैली में शामिल होकर पैदल घर जा रहे थे। करीब 11 बजे अजय साहू के घर के पास पहुंचे थे कि उसी समय डीजे लगी पिकअप चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पति मनोज को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में उसके पति के दाहिने पैर पर पहिया चढ़ गया था।

वहीं पैर, चेहरे व कमर में चोट लगी है। वहीं भाजपा की रैली में शामिल अन्य लोग गाड़ी के नीचे से निकाले और पिकप से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


इलाज के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला ने पति का इलाज कराने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Published on: