27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने याद दिलाई राहुल गांधी के पिता की 100 और 10 रुपए वाली वो बात

कोरिया जिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में की चुनावी सभा, कांग्रेसियों को कहा- झूठ बोलने में माहिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Nov 2018, 3:35 PM IST

CM Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित एसईसीएल ग्राउंड में आज चुनावी सभा हुई। इसमें उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेसियों को आड़े हाथों लिया।


सभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कहा करते थे कि केंद्र से 100 रुपए भेजा जाता था, लेकिन निचले स्तर पर सिर्फ 10 रुपए पहुंचता था और ये 90 रुपए कहां जाता है। बाकी पैसा कांग्रेस के दलाल चट कर जाते थे और जनता के पास पहुंचने ही नहीं देते थे। ये कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता हैं।


कांग्रेसी झूठ बोलने में माहिर, केवल झूठे नारे व भाषण देते हैं
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार दे रही है। जब विकास कार्य भाजपा कर रही है, सुरक्षा, अस्पताल, शिक्षा, किसानों की फसल को क्रय कर रही है। लाइवलीहुड, पॉलीटेक्निक, कृषि कॉलेज सहित अन्य चीजे खोल रही है तो सत्ता में आने का अधिकार भी भाजपा को ही है, कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। केवल झूठे नारे देते हैं, झूठे भाषण करते हैं। कांग्रेस के पास कोई विकास का एजेंडा नहीं, गरीब किसान के उत्थान, नवजवानों के रोजगार के लिए कोई भी एजेंडा नहीं है। बिना एजेंडे के कांगे्रस चल रही है, लेकिन चुनाव में औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने कहा कि हर मतदाता नेताओं से पूछ सकता है कि उनका क्या एजेंडा, क्या घोषणा पत्र है।


कांग्रेस शासनकाल में अविभाजित मध्यप्रदेश बीमार राज्य की श्रेणी में
चुनावी आमसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश व देश में कांग्रेस ने सर्वाधिक समय तक शासन किया है लेकिन अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ बीमार राज्य की श्रेणी में आता था। यहां सड़क, बिजली, पानी नहीं थी। स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं थी। राज्य में सिर्फ वन, खनन, भूमि व पशु माफिया हावी थे।

शासन सत्ता भ्रष्टाचारियों की कैद में रह गई थी। यहां पिछले 15 साल से भाजपा शासन है। आज मध्यप्रदेश बीमार राज्य की श्रेणी से उबर गया है और छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी विकास की एक नई ऊंचाइयां, नई बुलंदियां शुरू की है।


सर्वाधिक रोजगार देने वाला राज्य है छग
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर गरीब को एक रुपए में किलो चावल मिलता है। प्रदेश में भू खनन, वन माफियाओं को पूरी शक्ति के साथ लगाम लगाना राज्य सरकार के सराहनीय कार्य है।

पिछले 15 साल में सर्वाधिक रोजगार देने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने 50 हजार रुपए की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर रखी है। इसे मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग