कोरीया

बेटी के ससुराल से चौथी खाकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 26 घायल, मची चीख-पुकार

7 की हालत गंभीर, पटना के तेंदुआ-छिंदिया के बीच रात में हुई घटना, बेड की कमी होने से अस्पताल में फर्श पर लिटाकर उपचार

2 min read
Injured
Injured

पटना. नवविवाहित बिटिया के ससुराल से चौथी खाकर लौटते समय भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलटी। हादसे में पिकअप में सवार करीब 26 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 7 ग्रामीणों को गंभीर चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामले में ग्रामीण व पुलिस की मदद से घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल बैकुंठपुर भर्ती कराया गया है।

सूरजपुर के सुमेरपुर से लड़की पक्ष के लोग पिकअप क्रमांक सीजी 25 एसी-1294 में सवार होकर नवविवाहित बिटिया के ससुराल कोरिया जिले के ग्राम महोरा में चौथी खाने आए थे। इस दौरान अपनी परंपरा के अनुसार लड़की के ससुराल में विदाई कर भोजन किया और रात को अपने गांव जाने पिकअप में सवार होकर निकले थे।

रात करीब 8 बजे ग्राम पंचायत तेंदुआ व छिंदिया के बीच पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 26 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 7 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को पटना व बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों के बीच ऐसी चर्चा है कि पिकअप चालक नाबालिग है और तेज रफ्तार से वाहन चलाते समय नियंत्रण खोने से पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया है।

यह हैं गंभीर
- शिवरण पिता सोमारू
-मिथलेश पिता ओम प्रकाश
-हशि चंद्र पिता सोमारू
-नोहर सिंह पिता रामभरोस
-देव साय पिता रामू
- कुलजीत पिता सुंदर
- रामू पिता दलीत


अस्पताल में फर्श पर लेटाकर उपचार
दुर्घटना के तत्काल घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस दौरान अस्पताल में बेड की कमी होने के कारण घायलों को फर्श पर ही लेटाकर उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में स्टाफ नहीं होने से डॉ. श्रेष्ठ मिश्रा ने भी घायलों को स्टे्रचर की मदद कर एंबुलेंस तक भेजवाया।

Published on:
29 Apr 2018 01:57 pm
Also Read
View All
SECR Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 1376 करोड़ के प्रोजेक्ट में अवैध रेत का उपयोग, पहुंची खनिज विभाग की टीम, थमाया नोटिस

Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Minister Video Viral: सुशासन तिहार है तो क्या हुआ, आराम भी जरूरी है! मंत्री रामविचार नेताम ने टेबल पर रखे दोनों पैर, विधायक लेते रहे आवेदन