कोरीया

मुखबिर ने दी ऐसी सूचना कि दौड़ी-दौड़ी पहुंच गई पुलिस, जब घर की तलाशी ली तो देखकर रह गए दंग

आईजी के निर्देश पर सरगुजा संभाग की पुलिस द्वारा अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

less than 1 minute read
Drug smuggler arrested
Drug smuggler arrested

पटना. कोरिया जिले की पटना पुलिस को उसके मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहा है। उसने अपने घर में काफी मात्रा में नशीली दवाइयां छिपाकर रखी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर पर छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, टेबलेट्स एवं गांजा मिला।

पुलिस यह देखते ही हैरान रह गई। इसके बाद उन्होंने नशीले पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त दवाइयों की कीमत करीब 10 हजार रुपए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


सरगुजा आईजी के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाइयों के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोरिया जिले की पटना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से अवैध रूप से नशीली दवाइयां बिक्री करने की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस टीम गठित कर ग्राम पंचायत छिंदिया निवासी चंद्रिका गिरी पिता करण गिरी के घर में छापा मारा गया। इस दौरान उसके घर से 45 नग रैकसोजेसिक इंजेक्शन, 91 नग एविल इंजेक्शन, 50 नग लुपिजेसिक इंजेक्शन, 96 नग स्पाज पोकरन टैबलेट्स और 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जब्त दवाइयों की कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
15 Oct 2018 03:28 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त