
Minister Prem Prakash Pandey
बैकुंठपुर. भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति ने रविवार को तीन पर्यवेक्षक को विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़ व भरतपुर सोनहत क्षेत्र से विधायक प्रत्याशियों का चयन करने वोटिंग कराने भेजा।
इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में तीन पर्यवेक्षक ने जिला भाजपा व 16 मण्डल के कार्यकारिणी अध्यक्ष-सदस्यों से सादे कागज में हर विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन लिखकर मतदान पेटी में डालवाया और अपने साथ पेटी को लेकर रायपुर रवाना हो गए। गौरतलब है कि जिस दावेदार का नाम पहले नंबर पर होगा उसे 10 नंबर, दूसरे दावेदार को 7 व तीसरे को 5 नंबर मिलेंगे।
प्रदेश भाजपा ने तीन पर्यवेक्षक को कोरिया के तीन विधानसभा क्षेत्र में विधायक उम्मीदवार तय करने से पहले मतदान कराने भेजा है। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सांसद कमला देवी पाटले, जगन्नाथ पाणिग्रही शामिल हैं।
भाजपा के पर्यवेक्षकों ने सुबह सबसे पहले बैकुंठपुर विधानसभा के कार्यकारिणी की बैठक लेकर मतदान सहित अन्य कार्य करने नियम की जानकारी दी। इस दौरान जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, पदाधिकारी-कार्यकारिणी सदस्यों को एक-एक सादा कागज सौंपा गया। जिसमें विधानसभा प्रत्याशी बनाने सिर्फ तीन नाम लिखने कहा गया।
इससे पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पसंद के हिसाब से तीन-तीन नाम लिखकर अपना मत दिया है। वहीं दोपहर में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र और सबसे आखिरी में भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रत्याशी बनाने मतदान कराया गया है।
भाजपा जिला कार्यालय में विधायक पद के संभावित दावेदारों का चयन करने के लिए मतदान होने के कारण सुबह-दोपहर तक भारी गहमागहमी देखने को मिली और जिलेभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पहले नंबर वाले को 10 नंबर
प्रदेश भाजपा के ३ पर्यवेक्षक ने बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़ व भरतपुर सोनहत सीट से विधानसभा चुनाव में विधायक उम्मीदवार बनाने मतदान करा लिया है और मतदान पेटी को अपने साथ रायपुर लेकर रवाना हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सादे कागज में सबसे ऊपर नाम होने वाले को 10 नंबर, दूसरे स्थान वाले को 7 नंबर और तीसरे स्थान वाले को 5 नंबर देने का नियम बना रखा है।
रायपुर भाजपा कार्यालय में मतदान पेटी खोलने के बाद काउंटिंग होगी और उसी के हिसाब से नंबर जोड़ा जाएगा। मतदान में सबसे अधिक नंबर पाने वाले को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की संभावना है।
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने पर गहन चर्चा होगी
भाजपा पर्यवेक्षकों के अनुसार कोरिया के 16 मण्डल के अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने गुप्त मतदान कर हर विधानसभा से तीन-तीन नाम लिखकर पेटी में डाल दिया गया है। जिला भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बूथ प्रभारी सहित पार्टी के अन्य विंग के पदाधिकारी व सदस्यों को मतदान प्रक्रिया में शामिल किया गया था।
मतदान पेटी को रायपुर में खोली जाएगी और सर्वाधिक वोट पाने वाले को विधायक प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर अंतिम निर्णय जाएगा। वहीं अंतिम निर्णय लेने के बाद एक-एक नाम दिल्ली भेजा जाएगा। जिससे राष्ट्रीय कार्यकारिणी फाइनल कर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाएगी।
Published on:
14 Oct 2018 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
