8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूणत ने इन 3 विधानसभा सीटों के दावेदारों के लिए कराया गुप्त मतदान, ये नाम आगे, गृहमंत्री के खिलाफ बगावती सूर

राजेश मूणत की अगुवाई में पर्यवेक्षकों का 3 सदस्यीय दल पहुंचा अंबिकापुर, तीनों विस में ये तीन नाम चल रहे आगे

3 min read
Google source verification
BJP office Ambikapur

BJP Ambikapur

अंबिकापुर. सरगुजा जिले की 3 विधानसभा सीट पर सही प्रत्याशी तय करने के लिए रविवार को राजेश मूणत की अगुवाई में 3 सदस्यीय पर्यवेक्षक दल पहुंचा। इसके मद्देनजर तीनों विधानसभा सीट के दावेदार के समर्थकों की भीड़ सुबह से ही भाजपा कार्यालय के बाहर लगी रही।

हालांकि पर्यवेक्षकों द्वारा प्रक्रिया के तहत निर्धारित पदाधिकारी व सदस्यों से गोपनीय मतदान कराया गया। सूत्रों की मानें तो तीनों सीट पर अभी भी कुछ चर्चित नाम मतदान में सबसे आगे हैं। बंद मतदान पेटी प्रदेश कमेटी के सामने खोली जाएगी। इसके बाद ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। वहीं सूरजपुर में गृहमंत्री के खिलाफ बगावती सूर देखने को मिला।


विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। कुछ दिनों पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 14 अक्टूबर को पर्यवेक्षक को भेजने की बात कही थी।

इसी के तहत राजेश मूणत, विजय शर्मा व ज्योतिनंद दुबे प्रदेश भाजपा कमेटी की तरफ से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए थे। भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षकों द्वारा सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा सीट के लिए सहीं प्रत्याशी तय करने के लिए संगठन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत गोपनीय मतदान कराया गया।

सबसे पहले सीतापुर के 63 पदाधिकारी ने मतदान किया, इसके बाद लुण्ड्रा के 67 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। वहीं अंबिकापुर के 96 पदाधिकारी ने मतदान में भाग लिया। पर्यवेक्षकों के आने की खबर से रविवार की सुबह से भाजपा कार्यालय में भारी गहमागहमी थी। दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी।


तीन-तीन नाम लिखने थे मतदान में
नियमों के अनुसार एक पदाधिकारी सिर्फ ३ नाम मतदान के लिए लिख सकता था। इसमें प्रत्याशी के रूप में वह अपना नाम नहीं लिख सकता था। सारी प्रक्रिया मतदान शुरू होने से पहले राजेश मूणत द्वारा समझाई गई।


मतदान में कई चर्चित नाम आगे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई चर्चित नाम उम्मीदवारों के दौड़ में आगे चल रहे हैं। इसमें अंबिकापुर से अनुराग सिंहदेव, अनिल सिंह मेजर व अखिलेश सोनी के नाम अभी तक सामने आए हैं। जबकि लुण्ड्रा से पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, विजय नाथ सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह व सीतापुर से प्रोफेसर गोपाल राम व संजय सिंह के नाम आगे चल रहे हैं।

मतदान के बाद देर शाम पर्यवेक्षक दल वापस रायपुर लौट गया। बंद पेटी रायपुर में कमेटी को सौंप देगी। वहां से नामों की सूची तैयार कर केंद्रीय कमेटी को अनुशंसा करने के बाद दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय संगठन द्वारा 20 अक्टूबर तक प्रत्याशियों की सूची तय कर ली जाएगी।


गृहमंत्री के प्रति दिखाया आक्रोश
सूरजपुर. प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र दावेदार व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के खिलाफ सूरजपुर जिला मुख्यालय में पर्यवेक्षकों के सामने बगावत के सुर भी दिखाई पड़े। बताया गया है कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर दो-टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र से पार्टी की जीत तभी संभव है जब यहां से प्रत्याशी बदला जाए।

कार्यकर्ताओं की इस मांग पर पर्यवेक्षकों ने विचार करने का भरोसा दिलाया है। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ता यहीं नहीं रूके बल्कि मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के खिलाफ बेहद आक्रोश व्यक्त किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे जन संघ के जमाने से पार्टी से जुड़े हुए हैं लेकिन जितनी उपेक्षा उनकी इस दौरान हुई है उतनी कभी नहीं हुई थी।

पार्टी के इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से गोंड़ समाज के किसी भी व्यक्ति को टिकट दिया जाता है तो ऐतिहासिक जीत होगी वर्ना इस क्षेत्र से पार्टी ऐतिहासिक हार के लिए भी तैयार रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते पांच साल में क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है और मंत्री जी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर कांग्रेसियों को पालते पोसते रहे।

विकास पर अगर किसी कार्यकर्ता ने आवाज उठाई तो उसे पद का दुरूपयोग कर जेल भिजवाने में भी पीछे नहीं रहे। ऐसा आरोप लगाते हुए प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग