मथुरा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 'आजादी' के नारे लगाने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं की इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं हालांकि एएमयू प्रशासन पहले ही नारे लगाने वाले करीब दर्जन भर से ज्यादा छात्रों पर कार्रवाई कर चुका है। मथुरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी एएमयू में आजादी के नारे लगानों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।