10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर खींचतान जारी

बताया गया है कि सिद्धरामय्या ने सुशील कुमार बेलगली को बगावत नहीं करने की हिदायत दी है

2 min read
Google source verification
congress

लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर खींचतान जारी

बेंगलूरु. उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर विरोध और असमंजस का सिलसिला जारी है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी.वेणूगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बल्लारी जिले के कांग्रेस विधायकों ने भाग लिया। बताया जाता है कि वेणूगोपाल ने जिले के सभी विधायकों को एकजुट होकर पार्टी आलाकमान की ओर से चयनित प्रत्याशी की जीत के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए है।

बल्लारी जिले के विधायकों की 4-5 बैठक बुलाने के बाद भी प्रत्याशी के चयन को लेकर जिले के विधायकों में आम सहमति नहीं बनने से चयन में देरी हो रही है। विधायकों का एक गुट बल्लारी लोकसभा क्षेत्र के लिए घोषित चुनाव प्रभारी जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार को हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को प्रभारी बनाने की मांग कर रहा है।

विधायकों के एक गुट ने जिले में कांग्रेस विधायकों की बगावत को टालने के लिए विधान परिषद सदस्य वी.एस. उग्रप्पा को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। जमखंडी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने पार्टी के दिवंगत विधायक सिद्ध न्यामगौड़ा के पुत्र आनंद न्यामगौड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है। इस फैसले से स्थानीय कांग्रेस नेता नाराज हैं।

क्षेत्र में कांग्रेस टिकट के दावेदार सुशील कुमार बलगली ने बगावत के संकेत देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की चेतावनी दी है। बताया गया है कि सिद्धरामय्या ने सुशील कुमार बेलगली को बगावत नहीं करने की हिदायत दी है।


शिवमोग्गा : नहीं मिल रहा मजबूत उम्मीदवार
बल्लारी तथा शिवमोग्गा संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सक्षम प्रत्याशियों का चयन कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बल्लारी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के 6 विधायक हैं और प्रत्याशी चयन को लेकर आम सहमति नहीं बनने से लगातार बैठकें हो रही हैं। बल्लारी ग्रामीण क्षेत्र के विधायक नागेंद्र प्रसाद के भाई वेंकटेश प्रसाद के नाम पर सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं।

बल्लारी के सभी कांग्रेस विधायकों को आलाकमान की ओर से घोषित प्रत्याशी का समर्थन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र के लिए भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कागोडु तिम्मप्पा तथा किम्मने रत्नाकर के चुनाव लडऩे से इनकार करने के पश्चात यहां कांग्रेस को सक्षम प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

इस क्षेत्र से जद (एस) मधु बंगारप्पा को चुनाव लडाना चाहता है। यहां भाजपा ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बी.एस.येड्डियूरप्पा के पुत्र बी.वाई.राघवेंद्र को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। अपना प्रत्याशी नहीं मिलने के कारण कांग्रेस को जद (एस) के प्रत्याशी का समर्थन करना अनिवार्य हो गया है।