कोरीया

Pooja Painkra Suicide Case: कोरिया में पुलिसकर्मी की बेटी ने की थी आत्महत्या, फरार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कराने सडक़ पर उतरीं महिलाएं

Pooja Painkra Suicide in Koria: छात्रा पूजा पैंकरा की आत्महत्या मामले में आदिवासी समाज में आक्रोश, आईसी मार्ट के संचालकों द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने से क्षुब्ध होकर छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या, 1 आरोपी राजस्थान से हो चुका है गिरफ्तार
3 min read
Pooja Painkra suicide case
Pooja Painkra suicide case, छात्रा पूजा पैंकरा व सडक़ पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय फव्वारा चौक के पास स्थित आईसी मार्ट के संचालक द्वारा पुलिसकर्मी की बेटी पूजा पैकरा (17) पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी स्कूटी छीन ली गई थी। स्कूटी के बदले परिजन से 50 हजार की डिमांड की गई थी। इस घटना से क्षुब्ध होकर छात्रा ने पुलिस क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Pooja Painkra Suicide news) कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आईसी मार्ट के 3 संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। एफआईआर होने के बाद तीनों फरार थे। इनमें से एक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था, जबकि पिता-पुत्र अब भी फरार हैं। आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को महिलाओं ने सडक़ पर बैठकर आक्रोश जताया। इसके बाद वरिष्ठ आदिवासी नेता डॉ. नंद कुमार साय के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि आदिवासी युवा छात्र संगठन की अगुवाई में बड़ी संख्या में समाज के लोग रविवार को बैकुंठपुर फव्वारा चौक पर पहुंचे। इस दौरान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पूर्व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव भी समाज की महिलाओं के साथ सडक़ पर बैठकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी।

Pooja Painkra suicide case, सडक़ पर बैठकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन (Photo- Patrika)

2 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में लेटलतीफी होने से विभिन्न प्रकार की आशंकाएं जताई गईं, जिससे पीडि़त परिवार सहित पूरा समाज आक्रोशित है। मामले (Pooja Painkra commits suicide) में एसपी को ज्ञापन सांैपकर पीडि़ता की छोटी बहन के बयान एव उपलब्ध सीसीटीवी कैमरे में नजर आती महिला का नाम एफआईआर में दर्ज कराने की मांग रखी।

साथ ही फरार पिता-पुत्र जगत वैद ओर दीपक वैद को तत्काल गिरफ्तार कर बैकुंठपुर में जुलूस निकालने, 17 जुलाई से खुले विवादित आईसी मार्ट को बंद कराने और लाइसेंस निरस्त कर बुलडोजर चलवाने, पीडि़त परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता दिलाने मांग रखी गई।

Pooja Painkra case: यह है मामला

पुलिस आरक्षक शिवनाथ सिंह की बेटी पूजा पैंकरा (17) स्कूटी में सवार होकर अपनी बहन के साथ 7 जुलाई को आईसी मार्ट खरीदारी करने गई थी। इस दौरान संचालकों ने चोरी का आरोप लगाकर छात्रा सहित उसकी बहन को रोक लिया। फिर एक-एक सामान की सूची बनवाई और दोनों बहनों से उसी सूची पर लिखवाया कि मैं और मेरी बहन आईसी मार्ट से चोरी किए हैं। सूची में दोनों बहनों का हस्ताक्षर भी कराया गया था। इसके बाद उनकी स्कूटी भी छीन ली थी।

Pooja Painkra suicide case, प्रशासन व पुलिस बल की रही मौजूदगी (Photo- Patrika)

संचालक ने उसके पिता से स्कूटी के एवज में 50 हजार मांगे थे। घटना के बाद से छात्रा डरी-सहमी छात्रा पूजा ने 8 जुलाई दोपहर क्वार्टर में फांसी (Pooja Painkra suicide to hang) लगा ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संचालक दीपक वैद, विनोद वैद व जगत वैद के खिलाफ धारा 296, 107, 308(2), 309(4), एसटी-एससी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत अपराध दर्ज किया था। इनमें से विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Updated on:
19 Jul 2026 08:22 pm
Published on:
19 Jul 2026 08:22 pm