
Tractor driver died, खेत में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की दबकर मौत (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपने रिश्तेदार की खेत की जुताई करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर पलट जाने से दबकर उसकी मौके पर ही मौत (Big incident in Udaypur) हो गई। दरअसल जुताई के दौरान ट्रैक्टर खेत के कीचड़ में फंस गया था। उसे काफी मशक्कत से निकालने के दौरान अचानक ट्रैक्टर के सामने के पहिए ऊपर उठ गए और ट्रैक्टर पलट (Tractor accident) गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने उसे जैसे-तैसे कीचड़ से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनगर के तेंदूटिकरा निवासी बालम सिंह नेटी पिता भज्जू राम 37 वर्ष शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर खेत की जुताई करने गया था। वह ट्रैक्टर (Field ploughing) से खेत की जुताई कर ही रहा था कि अचानक ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। उसने ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।
इसके बाद उसने ट्रैक्टर में लगा नागर खोल दिया और केजव्हील लगाकर निकालने का प्रयास करने लगा, इसमें भी वह सफल नहीं हुआ। फिर उसने केजव्हील में दोनों ओर लकड़ी की मोटी बल्लियां फंसाईं और ट्रैक्टर को निकालने लगा।
इसी दौरान ट्रैक्टर के सामने के दोनों पहिए ऊपर की ओर उठ गए और ट्रैक्टर उल्टी दिशा में पलट गया। इससे वह ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे ट्रैक्टर के नीचे दब गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत (Driver died from tractor) हो गई।
ट्रैक्टर पलटने (Tractor overturned) के बाद मौके पर मौजूद उसके रिश्तेदारों व गांव के अन्य लोगों ने उसे कीचड़ से किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर परिजन बदहवास घटनास्थल पहुंचे, शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। फिर शव को उदयपुर अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है।
Updated on:
19 Jul 2026 04:00 pm
Published on:
19 Jul 2026 04:00 pm
