कोरीया

Sand smuggling: मलकडोल रेत घाट पर खनिज विभाग ने रात में मारा छापा, तस्करों की चेन माउंट मशीन और हाइवा जब्त

Sand smuggling: रेत का अवैध उत्खनन करने वाले तस्करों के खिलाफ खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, लंबे समय से किया जा रहा था अवैध खनन
2 min read
Sand smuggling
Raid on sand ghat

बैकुंठपुर. एमसीबी जिले की खनिज टीम वनांचल ब्लॉक भरतपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ रात को छापामार कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान मलकडोल रेत घाट (Sand smuggling) पर कार्रवाई करते हुए टीम ने चेन माउंट मशीन और हाइवा को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पत्रिका द्वारा लगातार रेत घाटों से अवैध उत्खनन पर खबर प्रकाशन के बाद किया गया।

एमसीबी की नदी-नालों से तस्कर लगातार अंधाधुंध अवैध तरीके से रेत खनन कर रहे हैं। मामले को लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई (Sand smuggling) करने निर्देश दिए। इस पर जिला खनिज उडऩदस्ता दल आधी रात को ग्राम पंचायत मलकडोल स्थित रेत खदान में छापामार कार्रवाई करने पहुंचा।

इस दौरान अवैध रूप से रेत लोडिंग में प्रयुक्त एक चेन माउंट मशीन एवं एक हाइवा वाहन को जब्त किया है। खनिज विभाग के मुताबिक, खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 की उपधारा (1) एवं (5) के तहत कार्रवाई की गई है।

Sand smuggling: क्षेत्र में रेत माफिया बेलगाम

भरतपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम घटई, मलकडोल, हरचोका सहित अन्य गावों में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और भंडारण कर रहे हैं। कुछ ग्राम पंचायत में मैनुअल रेत उत्खनन (Sand smuggling) की स्वीकृति मिली है, लेकिन भारी मशीनों से बड़े पैमाने पर रेत खनन कर रहे हैं। ठेकेदार मनमानी कर नदियों में जेसीबी और पोकलेन मशीनों का उपयोग कर रहे हैं।

यहां से बड़े ट्रक, डंपर और हाइवा में ओवरलोड रेत भरकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक भेजी जा रही है। अंधाधुंध रेत खनन से जलस्तर लगातार गिर रहा है। जलीय जीव-जंतुओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अवैध रेत खनन का प्रमुख कारण खनिज अमला का करीब 150 दूर होना बता रहे हैं, जो नियमित रूप से रेत खदान (Sand smuggling) सहित नदियों की मॉनिटरिंग नहीं कर पा रहा हैं।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एमसीबी के खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा का कहना है कि मलकडोल रेत खदान में चेन माउंट मशीन से अवैध रेत लोडिंग की शिकायत मिल रही थी। इसकी पुष्टि के लिए रात्रि खदान की सघन जांच करने पर अवैध गतिविधि पाई गई। जहां एक चेन माउंट मशीन को रेत लोडिंग (Sand smuggling) करते पकड़ा गया। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Published on:
28 Feb 2026 04:58 pm
Also Read
View All
Water Revolution: लोहारी में जल क्रांति की तैयारी, जहां कुएं में उतरकर लोटे से पानी भरते है गांव वाले, 504 गड्ढों में स्टोर करेंगे बारिश का पानी

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Forest Bungalow Scam: कोरिया वनमंडल में बड़ी धांधली: रेंजर का बंगला गायब, IFS ऑफिसर ने खड़ा किया अपना मकान

Judge Bungalow Theft Case: जज के बंगले से सोने-हीरे के ब्रेसलेट समेत 9 लाख की हुई थी चोरी, 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम