कोरीया

Sand smuggling: रेत तस्करों की तगड़ी सेटिंग, सूरजपुर की रॉयल्टी पर्ची से MCB में रेत का खनन, सप्लाई MP तक

Sand smuggling: एमसीबी जिले के भरतपुर क्षेत्र से रेत खनन और परिवहन का मामला, आंख मूंदे हुए हैं अधिकारी, हर दिन हाइवा समेत अन्य भारी वाहनों से किया जा रहा है परिवहन

2 min read
Sand transporting by hiva vehicle (Photo source- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के राम वनगमन मार्ग के प्रवेश द्वार हरचौका में अजब-गजब तरीके से रेत खनन-परिवहन करने का मामला सामने आया है। सूरजपुर की रॉयल्टी पर्ची से मनेंद्रगढ़-भरतपुर से गुजरी मवई नदी से शहडोल-एमपी तक अवैध रेत खनन और परिवहन (Sand smuggling) किया जा रहा है। इसे रेत तस्करों की तगड़ी सेटिंग ही कह सकते हैं। इस कार्यप्रणाली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन-पुलिस में बैठे अधिकारी तस्करों का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं।

एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक की नदियों से आए दिन अवैध तरीके से रेत खनन-परिवहन का मामला सामने आने लगा है। वर्तमान में हरचौका मवई नदी से अवैध रेत खनन (Sand smuggling) कर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिले को आपूर्ति कर रहे हैं। इसमें सूरजपुर के प्रतापपुर की रॉयल्टी पर्ची से बेधडक़ परिवहन किया जा रहा है,

ये भी पढ़ें

OPium seized in Balrampur: कुसमी में खेत में लगी 43 क्विंटल अफीम जब्त, कीमत है 4.75 करोड़ रुपए, 7 आरोपी गिरफ्तार

जबकि खनिज परिवहन की अनुमति ग्राम दवनकरा तहसील प्रतापपुर सूरजपुर अंकित है। मामले में गड़बड़ी की आंशका जताई गई है। यह क्षेत्र जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। ग्राम हरचौका मवई नदी से रोजाना हाइवा सहित बड़ी गाडिय़ों से अवैध रेत परिवहन (Sand smuggling) धड़ल्ले से किया जा रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल रॉयल्टी पर्ची

सोशल मीडिया में वायरल होने वाली रॉयल्टी पर्ची (Sand smuggling) में पास वाहन एमपी 17 एचएच 7103 दर्ज है। साथ ही रेत परिवहन कर रीवा, सतना, शहडोल (मध्यप्रदेश) की ओर ले जाना उल्लेखित है। मामले में ग्रामीणों को संदेश होने पर एक हाइवा को रोक लिया। इस दौरान पटवारी को भी बुलाया गया।

Royalty slip

हालांकि, एक परिवहन पास टीपी (ट्रांसपोर्ट परमिशन) दिखाकर रेत परिवहन को वैध बता ग्रामीणों को समझाइश दी और वाहन को छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई की बात कहकर दबाव बनाया गया। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध रेत खनन और भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है नदी और आसपास के इलाकों से बड़े पैमाने में रेत खनन किया जा रहा है। जबकि रॉयल्टी पास सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र का है। बावजूद भरतपुर हरचौका से रेत का परिवहन (Sand smuggling) कराया जा रहा है। गड़बड़झाला की प्रशासन को भी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Sand smuggling: एक सप्ताह पहले हुआ था घेराव

एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड में ग्राम पंचायत घटई से गुजरी ओदारी नदी से अवैध रेत खनन के खिलाफ एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह, ग्राम पंचायत घटई के सरपंच विजय सिंह सहित पंचों भी पहुंचे थे, जहां पोकलेन मशीन पर एक लाख जुर्माना, 18 गाडिय़ों पर 10-10 हजार जुर्माना (Sand smuggling) भी लगाया गया था।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। ओदारी नदी से माफिया बिना अनुमति नदी में पोकलेन मशीन उतारकर अंधाधुंध रेत उत्खनन (Sand smuggling) कर रहे थे। इनके पास परमिशन सहित अन्य दस्तावेज भी नहीं थे। मामले में माइनिंग अधिकारी, एसडीएम, जनकपुर थाना प्रभारी को फोन एवं वाट्सएप से सूचना दी थी।

इस पर कुंवारपुर पुलिस चौकी प्रभारी रविनंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर स्थायी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग रखी थी।

ये भी पढ़ें

Wife murder: पत्नी बोली- थोड़ी देर बाद खाना बनाऊंगी, गुस्साए पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, गया जेल

Published on:
12 Mar 2026 06:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर