कोरीया

ट्रेन की पटरी पर दो हिस्सों में बंटा हुआ था महिला का शरीर, लाश देखते ही लोग रह गए सन्न

एक दिन पहले घर में बिना किसी को बताए निकली थी महिला, दूसरे दिन रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखी लाश
less than 1 minute read
Women dead body
Women dead body

पटना. एक महिला घर में बिना बताए गुरुवार को शाम को निकली थी। घरवाले उसे रातभर खोजते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच शुक्रवार की सुबह गांव से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर कुछ ग्रामीणों ने महिला की दो हिस्सों में लाश पड़ी देखी।

यह सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोरिया जिले के पटना थानांतर्गत ग्राम पंचायत जमगहना हथवार निवासी महिला कदम कुंवर पति डलसाय (35) गुरुवार शाम करीब ४ बजे से बिना किसी को कुछ बताए अपने घर से निकली थी।

इस दौरान कहां गई, किसी को कुछ जानकारी नहीं मिली थी। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा। मामले में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और क्षत-विक्षत शव को समेटकर पीएम कराने भेजा। पटना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Updated on:
23 Nov 2018 08:07 pm
Published on:
23 Nov 2018 08:07 pm