कोरीया

MCB Big Incident: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, झटका लगते ही 3 मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरा, हुई मौत

Big incident: तीन मंजिले बिल्डिंग पर दरवाजे में वेल्डिंग करने चढ़ा था युवक, तार लगाते समय वहां से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, घर में पसरा मातम
2 min read
Young man died to fell from 3rd floor of building
MCB big incident, मृतक शाहनवाज मंसूरी (Photo- Patrika)

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 में बुधवार की रात हुए दर्दनाक हादसे (Incident in MCB) में एक युवक की मौत हो गई। युवक फेब्रिकेशन का काम करता था। दरअसल युवक 3 मंजिले बिल्डिंग में दरवाजे की वेल्डिंग करने चढ़ा था। उसने बिजली का तार जोडऩे की कोशिश की, इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह सीधे नीचे आ गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने पर घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Young man died) हो गई। युवक की मौत से उसकी पत्नी समेत अन्य परिजनों में मातम पसर गया है। युवक की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक- 9 पेंड्रा दफाई निवासी मोहम्मत शाहनवाज मंसूरी पिता स्व. मो. इशहाक 28 वर्ष फेब्रिकेशन का काम करता था। बुधवार की रात करीब 8 बजे वह वार्ड क्रमांक 5 स्थित शेख अहमद के 3 मंजिला मकान पर दरवाजे की वेल्डिंग करने चढ़ा था। वह वेल्डिंग मशीन का तार लगा ही रहा था, इसी बीच वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार (High tension wire) की चपेट में आ गया।

इससे उसे करंट का तेज झटका लगा और वह अनियंत्रित होकर वहां से नीचे सीसी सडक़ पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए केंद्रीय चिकित्सालय पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे 220 बिस्तर शासकीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के समय युवक की सांस चल रही थी और वह गंभीर पीड़ा में कराह रहा था। इसी बीच उपचार के दौरान ही उसकी मौत (Death to fell) हो गई।

Welder died: 3 साल पहले ही हुई थी शादी

शाहनवाज की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। पति का शव (Husband death) देखकर पत्नी सदमे में आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शाहनवाज मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का युवक था। अपने व्यवहार और काम में कुशलता के कारण शहर में उसकी अच्छी पहचान थी। हादसे की सूचना पर उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुरुवार की शाम 6 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Updated on:
03 Sept 2026 06:56 pm
Published on:
03 Sept 2026 06:56 pm
Also Read
View All
Koria News: आरती के समय हर शाम मंदिर पहुंचती है गाय, प्रसाद ग्रहण कर लौट जाती है, आस्था से जुड़ा अनोखा दृश्य बना चर्चा का विषय

Four Lane Road: कोरिया की 13 किमी सडक़ बनेगी फोरलेन, 13 बार नाप-जोख के बाद मिली साढ़े 88 करोड़ की स्वीकृति

Koria News: निगम इंजीनियर के खिलाफ चिरमिरी के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- ‘DNA खराब है’ वाले बयान पर मांगनी होगी माफी, वरना…

LPG Free City: छत्तीसगढ़ का पहला एलपीजी फ्री सिटी बनेगा मनेंद्रगढ़, 3 पेट्रोलियम कंपनियां सर्वे कर सरेंडर कराएंगीं सिलेंडर

Koria Crime: एसईसीएल की TMC कंपनी में तलवार लेकर घुसे थे युवक, ले उड़े 50 लाख के मशीनरी पाट्र्स, खरीदार समेत 4 गिरफ्तार