कोरीया

गर्लफ्रेंड को 9 महीने तक घर में रख खेलता रहा जिस्म से, शादी करने बोली तो मिला ये जवाब

युवती के मां-बाप की सहमति से रखा था घर में, युवक के माता-पिता ने भी कर लिया था बहू के रूप में स्वीकार, प्रेमिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Girl
Girl

चिरमिरी पोंड़ी. एक युवक ने अपनी प्रेमिका को यह झांसा देकर घर में रखा कि वह उससे शादी करेगा। 9 महीने तक वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह टाल गया। इसके बाद गुस्सा करते हुए उसने उसे घर से निकाल दिया। युवती जब मामले की रिपोर्ट कराने थाने पहुंची तो युवक के खिलाफ पुलिस ने नरमी बरती।

पीडि़ता का आरोप है कि युवक के पिता के रसूख के चलते पुलिस ने ऐसा किया। जब 3 दिन बाद युवती दोबारा थाने पहुंची तो काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।


कोरिया जिले के नगर निगम चिरमिरी वार्ड क्रमांक-६ पोंड़ी कॉलरी निवासी आरोपी निवेश सिंह पिता डीके सिंह (24) ने अपनी प्रेमिका को घर में रखा था। इस दौरान करीब ९ महीने तक प्रेमिका का दैहिक शोषण किया। युवती का कहना है कि आरोपी के माता-पिता ने भी उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया था।

जब उसने प्रेमी के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो क्रोधित हो गया और अपने घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती शिकायत करने पोड़ी थाना पहुंची। यहां भी उसे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान होना पड़ा। काफी जद्दोजहद करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376(2) (ढ) (ट)अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


आरोपी का पिता ठेकेदार इसलिए रिपोर्ट लिखने में आनाकानी
पीडि़ता युवती ने पुलिस पर रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि घर से निकालने के बाद सीधे पोड़ी थाना पहुंची थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी, क्योंकि आरोपी के पिता रसूखदार ठेकेदार हैं। जिनके दवाब के चलते पुलिस द्वारा 3 बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा थाना पहुंची। इस दौरान पीडि़ता को पता चला कि आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज ही नहीं किया गया है। काफी जद्दोजहद करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Published on:
17 Jun 2018 09:17 pm
Also Read
View All
Koria News: 25 हजार की आबादी वाले नगर में लगाए बैनर, लिखा- मैं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करता हूं, पहले सडक़, फिर वोट…

Koria Job Fraud: सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ठगे थे 14 लाख, आरक्षक की पत्नी समेत 2 गिरफ्तार, भाजपा मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी आरोपी

Koria News: 4.22 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल प्रदूषण में आएगी कमी, मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन

Koria News: हॉस्टल में 67 छात्राओं की जान पर मंडरा रहा खतरा! गिर रहा छत का प्लास्टर, पंखा चालू करते ही निकलती है चिंगारी

Koria Land Fraud: हेराफेरी कर हड़प ली फौजी की 2.02 हेक्टेयर जमीन, ब्रिगेडियर बेटे की शिकायत पर कमिश्नर कोर्ट में मुकदमा दर्ज