कोरीया

Youth festival award: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के विजेताओं को 1 साल बाद भी नहीं मिली इनामी राशि, राज्यपाल के हाथों मिला था डमी चेक

Youth festival award: एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ निवासी अदिति अग्रवाल को कहानी लेखन में मिला था प्रथम पुरस्कार, 78 प्रतिभागी इनामी राशि मिलने का आज भी कर रहे हैं इंतजार

2 min read
State level Youth festival award 2025 (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ की अदिति अग्रवाल ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025 में कहानी लेखन में प्रथम पुरस्कार (Youth festival award) जीता था। लेकिन एक वर्ष बाद भी उन्हें पुरस्कार की राशि नहीं मिली। रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका की मौजूदगी में प्रथम पुरस्कार के नाम पर सिर्फ डमी चेक देकर खानापूर्ति की गई थी। इसी तरह एमसीबी जिले के जिला, संभाग और राज्य स्तरीय 78 युवा विजेता इनाम की राशि मिलने का अब भी इंतजार कर रहे हैं। इधर मामला सामने आने के बाद जिला खेल अधिकारी का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर सभी विजेताओं को ईनामी राशि प्रदान कर देंगे।

खेल व युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राज्यभर से प्रतिभागियों ने कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत समेत खेल प्रतिभा (Youth festival award) का प्रदर्शन करने रायपुर पहुंचे थे। रायपुर खेल संचालनालय एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 15 जनवरी 2025 को राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेताओं को डमी चेक बांटे गए थे।

ये भी पढ़ें

Sex racket busted: अंबिकापुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, युवती और 2 युवक गिरफ्तार, पत्नी पहले ही जा चुकी है जेल

इसमें मनेंद्रगढ़ की अदिति अग्रवाल (Youth festival award) ने प्रतियोगिता के कहानी लेखन विधा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। इस दौरान अदिति को 5 हजार रुपए का डमी चेक और प्रमाण पत्र दिया गया था। लेकिन 11 महीने गुजरने के बाद भी अदिति को 5 हजार की राशि नहीं मिल पाई है। उस समय जिला स्तर के आयोजक ने बताया था कि कलेक्टर इनाम की राशि देंगे।

Aditi Agrawal got 1st prize (Photo- Patrika)

इस रवैय्ये से निराश अदिति और उसके परिजन प्रशासन व राज्य सरकार से इनाम दिलाने की गुहार लगाई है। ईनाम की राशि नहीं मिलने के कारण ही अदिति ने युवा महोत्सव में दोबारा भाग (Youth festival award) नहीं लिया। परिजनों का कहना है कि ऐसे में बच्ची का मनोबल टूट गया है। इनाम की राशि मिलती तो बेटी को आगे बढऩे को हौसला मिलता। मामले में राज्य सरकार और जिला प्रशासन को इनाम की राशि देनी चाहिए।

मानसी को दूसरा और विवेक को मिला था तीसरा इनाम

प्रतियोगिता (Youth festival award) में एमसीबी की मानसी अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा खडग़वां ब्लॉक निवासी विवेक जीत लहरे ने अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को एकल लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था।

हालांकि, अन्य विजेता प्रतिभागी इनामकी राशि नहीं मिलने को लेकर सामने नहीं आए हैं। रायपुर में पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, खेल एवं कल्याणा मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य मौजूद थे।

Youth festival award: एक सप्ताह के भीतर दे देंगे पुरस्कार राशि

एमसीबी के जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल का कहना है कि मुझे प्रभार मिले 3 महीने ही हुए हैं। ये पुराना मामला है। मैंने सूची देखी है। जिसमें 78 प्रतिभागी हैं, जिनको अलग-अलग पुरस्कार (Youth festival award) की राशि दी जानी है। एक सप्ताह के भीतर सभी को पुरस्कार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Hit and run: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, सिर पर पहिया चढऩे से दोनों की मौत

Published on:
14 Dec 2025 08:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर