NEET-UG Student Committed Suicide: कोटा में 17 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना मामा की शादी के दूसरे ही दिन हुई जब घर में नई दुल्हन के स्वागत की रस्में चल रही थीं।
Minor Girl Committed Suicide: कोटा में NEET-UG की तैयारी कर रही 17 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना मामा की शादी के दूसरे ही दिन हुई। घर में नई दुल्हन के स्वागत की रस्में चल रही थीं। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मामला कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार सहित कोटा आकर किराए के मकान में रह रहे थे। 9 मार्च को उनके साले की शादी हुई थी।
शादी के बाद 10 मार्च को नई दुल्हन के गृह प्रवेश और स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था। उस समय छात्रा की मां भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई हुई थी, जबकि 17 वर्षीय बेटी घर पर ही रुक गई और सुसाइड कर लिया।
कुछ समय बाद जब छात्रा की मां घर लौटी तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को बुलाया गया और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।