
MBBS Student(AI Image-Grok)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का आयोजन रविवार को पेन पेपर मोड़ पर किया जाएगा। इसमें देशभर के 22.79 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। कोटा में 92 सेंटर पर 37400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से सेंटर पर रिपोर्टिंग कर सकेंगे। दोपहर 1.30 बजे एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। केन्द्रों पर बायोमेटि्रक वेरीफिकेशन की अनिवार्य प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
एनटीए की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए आरएएस व आरपीएस अधिकारियों की फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है। देश के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1 लाख 29 हजार 603 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू रहेगा। परीक्षार्थी कोई भी लाइट कल ड्रेस पहन सकता है। किसी में भी मेटल के बटन नहीं होने चाहिए। स्टूडेंट्स को परीक्षा के पहले एक घंटे और अंतिम आधे घंटे में बायो-ब्रेक की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राजस्थान में यहां परीक्षा होगी
राजस्थान में अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगागनर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर में नीट परीक्षा होगी।
Updated on:
02 May 2026 07:42 pm
Published on:
02 May 2026 07:37 pm
