19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा से एक दिन पहले NEET स्टूडेंट की छत से गिरकर मौत, तैयारी के लिए उत्तराखंड से आया था कोटा

NEET Student Death: उत्तराखंड के निवासी दीक्षित प्रसाद कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

May 02, 2026

Rajasthan-Police

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

NEET UG 2026 Exam: कोटा में नीट-यूजी परीक्षा से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। कुन्हाड़ी क्षेत्र में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 से एक दिन पहले हॉस्टल की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे मिली।

उत्तराखंड से आया था कोटा

मूलतः उत्तराखंड के निवासी दीक्षित प्रसाद (20) कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे। नीट-यूजी 2026 का एग्जाम 3 मई को है लेकिन इससे पहले ही छात्र की मौत हो गई। स्टूडेंट की मौत के बाद हॉस्टल समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

छत से गिरकर हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने दीक्षित के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दो बच्चों के पिता ने भी किया सुसाइड

इससे पहले कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र में एक और आत्महत्या की घटना सामने आई थी। शुक्रवार दोपहर को सुमन विहार सेकंड में एक युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। युवक ने जान देने से पहले किसी से भी मदद की अपील नहीं की।

घटना के बाद जब पत्नी घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य और पड़ोसियों ने युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक की पहचान श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ निवासी लक्ष्मण कुमार (31) के रूप में हुई। वह 2019 से अपनी पत्नी और साले के साथ कोटा में किराए के मकान में रह रहा था। लक्ष्मण और उसकी पत्नी राजीव गांधी नगर में एक ब्यूटी पार्लर चलाते थे। उनकी शादी 2017 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।